{"_id":"60d228308ebc3e3435612d9b","slug":"so-far-about-four-and-a-half-lakh-people-have-been-immunized-in-the-district-bijnor-news-mrt544003546","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अब तक करीब साढ़े चार लाख लोग हुए प्रतिरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अब तक करीब साढ़े चार लाख लोग हुए प्रतिरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। एक तरफ तेजी से चलता टीकाकरण अभियान है, दूसरी ओर तीसरी लहर की आहट का खतरा। सबसे बड़ी चुनौती तीसरी लहर से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने की होगी। जिले में अब तक चार लाख 28 हजार 518 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें तीन लाख 59 हजार 33 को पहली डोज लग चुकी है। वहीं 69 हजार 485 को दोनों डोज लग चुकी है।
देशभर के साथ-साथ जिले में भी 16 जनवरी से ही कोरोनारोधी टीकाकरण की शुुरुआत हुई थी। शुरुआत में केवल अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों को ही प्रतिरक्षित किया गया। एक मार्च से आम जनता के लिए भी टीका लगाने की शुरुआत की गई थी। शुरुआत में पहली और दूसरी डोज के बीच 28 दिन का अंतराल था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 42 दिन किया गया और इसकी समय सीमा बढ़ाकर 84 से 112 दिन कर दी गई है। केवल रविवार को छोड़कर रोजाना ही टीकाकरण किया जाता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार देशभर के साथ-साथ जनपद बिजनौर में भी 16 जनवरी से ही कोरोनारोधी टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक चार लाख 28 हजार 518 लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। इनमें प्रथम डोज लगवाने वाले तीन लाख 59 हजार 33 और दूसरी डोज लगवाने वाले 69 हजार 485 लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से 45 साल से ऊपर वालों का सात लाख 92 हजार का लक्ष्य है, जबकि 18 से 44 वर्ष तक की आयु वाले 17 लाख पांच हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक सबसे अधिक 21 जून को कुल 21 हजार 49 लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाई गई थी, जबकि 16 जनवरी को सबसे कम 288 अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिरक्षित किया गया था।
----
दिनांक पहली डोज दूसरी डोज
15 जून 7083 309
16 जून 5066 215
17 जून 5226 149
18 जून 8764 329
19 जून 8366 193
21 जून 21,049 991
नोट-: आंकड़े जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय से लिए गए हैं।