फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   So far 25 orphan children have been identified in the district

जिले में अब तक 25 अनाथ बच्चे चिह्नित

Wed, 09 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
So far 25 orphan children have been identified in the district
जिले में अब तक 25 अनाथ बच्चे चिह्नित
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना से मृत लोगों के अनाथ बच्चों की मदद के लिए अमर उजाला ने अपनत्व अभियान शुरू किया है। जिले में अभियान के अंतर्गत कई शहरों व गांवों में अनाथ बच्चे चिह्नित कर प्रकाशित किया। प्रशासन ने इन अनाथ बच्चों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिले में अब तक 25 अनाथ बच्चे चिह्नित हुए हैं। अनाथ बच्चों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बजट आवंटन की कार्रवाई शुरू हो गई है।
कोरोना महामारी में अनेक लोगों की मौत हो गई है। बच्चे अनाथ हो गए हैं। अमर उजाला ने अनाज बच्चों की मदद के लिए अभियान शुरू किया है। जिले में नजीबाबाद, नगीना, चांदपुर व बिजनौर के गांवों में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनका दो वक्त की रोटी का सहारा समाप्त हो गया है। प्रशासन ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

सीडीओ केपी सिंह ने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार को प्रकाशित बच्चों का पूरा विवरण इकट्ठा करने को कहा है। सीडीओ ने बताया कि यदि बच्चे निर्धारित मानक में आते हैं तो उन्हें मदद दिलाई जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के अनुसार अभी तक की जांच में 25 बच्चे चिह्नित हुए हैं। इनमें 14 लड़के व 11 लड़कियां हैं। कई बच्चों की जांच हो रही है। बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने अनाथ बच्चों को चिह्नित करने के काम में तेजी लाने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग, ब्लाकों से सहयोग लिया जा रहा है। सूची फाइनल करने के लिए डीएम उमेश मिश्र की अध्यक्षता में समिति गठित है। सीडीओ केपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, डीपीओ व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सदस्य हैं। एक अनाथ बच्चे को 4000 प्रतिमाह की दर से छह माह का पैसा एक साथ मिलेगा। अनाथ लड़की की शादी को एक लाख एक हजार रुपये मिलेंगे। शासन से जल्द बजट आवंटन करने की मांग की गई है। इसके लिए ऑफ लाइन अनाथ बच्चों के फार्म भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed