{"_id":"56e85eab4f1c1b1d118b4eaa","slug":"snvrta-from-the-company-of-great-men-s-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों की संगत से संवरता है जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों की संगत से संवरता है जीवन
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
बाबा हरदेव सिंह का अभिनंदन करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में निरंकारी संत समागम में सतगुरु बाबा हरदेव सिंह ने परमात्मा के निराकार स्वरूप को पहचानने, सर्वधर्म संभाव और सत्य का अनुसरण करने, आध्यात्मिक सोच को आत्मसात करने और जनकल्याण सोच विकसित करने का आह्वान किया।
संत निरंकारी मंडल नजीबाबाद की ओर से कोतवाली रोड स्थित ओम विहार कालोनी में विशाल संत समागम आयोजित किया गया। जोनल इंचार्ज राजकपूर, मुखी मोहन खुराना, शिक्षक मुकेश सहगल की उपस्थिति में आयोजित सत्संग में स्वागत गीत और नमस्कार प्रक्रिया के बाद सतगुरू बाबा हरदेव सिंह का उद्बोधन हुआ। बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि परमात्मा कृपालु हैं। उन्होंने संगत से परमात्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचानने, जाति-धर्म के भेद से ऊपर उठकर प्यार और अपनत्व से गुलशन को संवारने, संकीर्ण सोच त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की सलाह दी।
सतगुरु बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि महापुरुषों की संगत से जीवन संवरता है। जब जीवन में प्रेम रूपी रंग भर जाता है तो जीवन मुंह बोली तस्वीर नजर आने लगता है। पहला सबक किताब-ए-हुदा का, कि मखलूक सारी है कुनबा खुदा का... इन पंक्तियों के साथ सतगुरू बाबा हरदेव ने कहा कि दुनियावी दृष्टि से मानव श्रेष्ठ है, लेकिन आध्यात्मिक उपलब्धियों से अछूता है। उन्होंने तनाव से मुक्ति एवं मानसिक शांति के लिए मानवीय संवदेनाओं से जुड़ने, परमात्मा के बताए रास्ते पर चलने तथा जीवन के वास्तविक उद्देश्य को साकार बनाने की सलाह दी।निरंकारी मंडल की ओर से क्षेत्र में सतगुरु के दूसरी बार पदार्पण पर भव्य नमस्कार आयोजन किया गया। श्रद्घालुओं ने बाबा हरदेव के चरण स्पर्श और नमन के साथ आशीर्वाद लिया। मोनू के संचालन में हुए संत समागम में अलताफ हुसैन, सुरेंद्र कौर, शिवानी, पूजा, हरिशंकर सहित अनेक वक्ताओं ने सद्भाव और प्रेम का संदेश दिया। इस मौक पर नमृता, आशी, सुरभि, शगुन रामनाथ सिंह, अमित त्यागी, रोहित, हरिशंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
नजीबाबाद वहीं निरंकारी सेवादल सदस्यों ने श्रमदान के साथ संगत को संत समागम स्थल तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था जुटाई। समागम स्थल से कई किलोमीटर दूर तक सेवादल सदस्यों ने मुख्य चौराहों, संपर्क मार्गों पर खड़े होकर संगत को सभा स्थल तक पहुंचाने में सेतु का काम किया।