फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Smuggling of rare species of turtles busted, two arrested

Bijnor News: बिजनौर-दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 01:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 27 Feb 2023 01:08 PM IST
सार

बिजनौर जनपद की मंडावर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले दो आरोपियों को दुलर्भ प्रजाति के कछुओं के साथ दबोच लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से पातल प्रजाति (सॉफ्ट शेल) के 32 कछुए  बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Smuggling of rare species of turtles busted, two arrested
दुलर्भ प्रजाति के कछुओं के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी का पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ कर दिया। तस्करी करते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। जिनके पास से 32 कछुए बरामद किए गए हैं। इन कछुओं को दिल्ली ले जाया जा रहा था, जोकि मंडावर पुलिस की चेकिंग में फंस गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


रविवार की शाम मंडावर थाना प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे दो बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। दोनों बाइक सवार युवक पुलिस को सामने देख हड़बड़ा गए और बाइक की गति बढ़ा दी। इस हड़बड़ाहट में बाइक पर रखा एक प्लास्टिक का कट्टा वहीं गिर गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बेटा-बेटी एकसाथ बने दरोगा तो गर्व से चौड़ा हुआ किसान का सीना, भाई-बहन ने पिता को किया सैल्यूट
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कट्टा खोलकर देखा तो उसमें 32 कछुए बरामद हुए। पुलिस ने घेराबंदी कर मोनू पुत्र पालु, सुंदरपाल पुत्र राकेश निवासी नावला मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में साफ हुआ कि आरोपी किरतपुर थाना क्षेत्र से कछुए लेकर जा रहे थे, जिन्हें दिल्ली पहुंचाया जाना था। यह कछुए दुर्लभ प्रजाति पातल के बताए जा रहे हैं।


थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपी बता रहे हैं कि वह इन्हें खाते हैं, लेकिन यह बात सही नहीं लग रही है। मामला पूरी तरह से दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी का है।
 
मंडावर पुलिस एवं वन विभाग बिजनौर की संयुक्त कार्रवाई में सॉफ्ट शेल प्रजाति के कछुए पकड़ में आए हैं। संरक्षित प्रजाति के कछुओं की तस्करी करते हुए दो लोगों को पकड़ा गया है। इस मामले में एफआईआर के साथ-साथ वन विभाग द्वारा भी केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कराई जा रही है - ज्ञान सिंह, एसडीओ, वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed