फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SMDK Gurukul Chautipura won the yoga competition

एसएमडीके गुरुकुल चौटीपुरा ने जीती योग प्रतियोगिता

Tue, 15 Nov 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
SMDK Gurukul Chautipura won the yoga competition
एसएमडीके गुरुकुल चौटीपुरा ने जीती योग प्रतियोगिता
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी कॉलेज में मंगलवार को अंतरमहाविद्यालय योगा महिला प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में दस कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एसएमडीके गुरुकुल चौटीपुरा की टीम ने प्रथम, एसबीडी धामपुर ने द्वितीय व आरबीडी बिजनौर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार गुप्ता ने छात्राओं के उम्दा प्रयास की सराहना की। संचालन डा. रेशू शुक्ला और अर्चना कुंतल ने किया। एकल पुरस्कार छात्रा सारिका प्रथम ( हिंदु कालेज मुरादाबाद), छात्रा सिमरन द्वितीय ( हिंदु कालेज मुरादाबाद) छात्रा पूजा तृतीय ( बरेली कालेज, बरेली) को दिया गया। इस दौरान कॉलेज की ओर से 60 छात्राओं को स्वेटरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डा. अर्चना सिंह, डा. अर्चना, नगमा परवीन, के निर्देशन में किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सीओ इंदु सिद्धार्थ , पर्यवेक्षक नीतू सिंह (एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली) रही। छात्रा अंशिका वर्मा , जिया सैनी , तानिया विष्ट ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed