{"_id":"5a107eff4f1c1b7a548bddaf","slug":"slips-straight-to-the-hands-of-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे मतदाताओं के हाथों में ही पहुंचे पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे मतदाताओं के हाथों में ही पहुंचे पर्ची
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय में बीएलओ की मीटिंग लेते तहसीलदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में मतदाताओं को डोर टू डोर मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने के लिए बीएलओ को गंभीर रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने नगरपालिका नजीबाबाद, किरतपुर और तहसीलदार ने नगर पंचायत जलालाबाद, साहनपुर क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजरों की बैठक कर मतदाता पर्ची वितरण का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
शनिवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने नजीबाबाद नगरपालिका के 93 बीएलओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव पूर्णत: गोपनीय, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सचेत है। किसी भी स्तर से कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अगले दो दिन के भीतर शत-प्रतिशत मतदाता पर्ची मतदाताओं के हाथों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्ची संबंधित मतदाता के हाथों में ही दी जाए। एसडीएम ने नगरपालिका किरतपुर के 57 बीएलओ की भी बैठक लेकर पर्ची वितरण में गंभीरता लाने को कहा। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उधर, नगर पंचायत जलालाबाद परिसर में तहसीलदार सुरेश कुमार ने जलालाबाद व साहनपुर क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक ली। मतदाता पर्ची सही ढंग से डोर टु डोर वितरित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मतदाता पर्ची सीधे मतदाता के हाथों तक पहुंचाई जाए। घर के मुखिया से पर्ची के पीछे हस्ताक्षर कराए जाएंगे, साथ ही बीएलओ भी हस्ताक्षर करेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में किसी मतदाता की मृत्यु होने की स्थिति में पर्ची वितरित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
ईओ सीमा वर्मा की देखरेख में आयोजित बैठक में नगर पंचायत जलालाबाद के 23 बीएलओ, दो सुपरवाइजर एवं साहनपुर के 21 बीएलओ, दो सुपरवाइजर के अलावा साजिद बेग, सिद्घार्थ, किरन देवी, हलीमा, अल्ताफ, महेंद्र सिंह, बबीता, लक्ष्मी, प्रमोद, मनोज, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन