{"_id":"57376c5f4f1c1be37291a6f0","slug":"slap-on-aanganbadi-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी को थप्पड़ मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी को थप्पड़ मारा
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sat, 14 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
महिला द्वारा फाड़ा गया रजिस्टर दिखाती आंगनबाड़ी कार्यकत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद के जसवंतपुर लुकादड़ी में पोषाहार वितरण के समय एक महिला द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने और रिकॉर्ड फाड़ने से हंगामा मच गया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने घटना पर नाराजगी जताई है।
प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर लुकादड़ी परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरित किया जा रहा था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश कुमारी ने एक महिला को बच्चे का वजन नहीं कराने पर पोषाहार देने से मना कर दिया।
इस पर महिला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया और रिकॉर्ड भी फाड़ दिया। इससे आंगनबाड़ी केंद्र पर हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ पांडेय गुट के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शमा परवीन, सुमन, अंचला, पुुष्पलता, सुदेश घटनास्थल पर पहुंच गईं। पूर्व ग्राम प्रधान की बहन आंगनबाड़ी कार्यकत्री को पीटे जाने से हंगामा मच गया।
विज्ञापन
पीड़ित कमलेश कुमारी ने आरोपी महिला राजकुमारी के खिलाफ मारपीट करने तथा रिकॉर्ड फाड़ने की तहरीर सौंपी। उधर, आरोपी महिला ने अकारण पोषाहार न देने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया।