फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Skilled students honored in ITI

आईटीआई में हुनरमंद छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Fri, 17 Sep 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Skilled students honored in ITI
आईटीआई में हुनरमंद छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। निर्माण व सृजन के देव महर्षि विश्वकर्मा की जयंती पर आईटीआई के दस छात्र-छात्राओं को उनकी हुनरमंदी के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर छात्रों के हस्तकला की निपुणता को सराहा गया है।

आईटीआई में यज्ञ का आयोजन हुआ। कोरोना की समाप्ति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। हवन पंडित ललित शर्मा ने कराया। इसके बाद सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने की है। मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने महर्षि के आदर्श अपनाने को कहा। छात्र-छात्राओं के कक्षा जॉब कार्य की प्रशंसा की। भाजपा नेता ने छात्र छात्राओं शांतनु, पूजा, अजय कुमार, विकेश कुमार, अंजली, विशाल कुमार, रक्षक, प्रदीप सैनी, तपेश कुमार, पीयूष चौहान व प्रज्ञा को उनकी प्रशंसनीय हुनरमंदी के लिए सम्मानित किया है। प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा, ज्योत्स्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed