{"_id":"65073635d2a4c41dc80959f7","slug":"six-thousand-farmers-from-the-district-will-march-to-lucknow-digambar-singh-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-11022-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से छह हजार किसान लखनऊ करेंगे कूच : दिगंबर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से छह हजार किसान लखनऊ करेंगे कूच : दिगंबर सिंह
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत हुई। युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि 25 सितंबर को लखनऊ महापंचायत में जिले से छह हजार किसान शिरकत करेंगे।
रविवार को गन्ना समिति बिजनौर के प्रांगण में हुई पंचायत चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि जनपद की बाढ़, बिजली, बेसहारा पशु, गन्ना मूल्य वृद्धि, बिलाई शुगर मिल का बकाया भुगतान, निजी नलकूपों की बिजली फ्री देने की घोषणा को लागू करने जैसी मुद्दों को लखनऊ गन्ना संस्थान में होने वाली महापंचायत में उठाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही ने प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम 500 किसान ब्लाॅक अध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ चलेंगे। जिला महासचिव नितेंद्र प्रधान के संचालन में हुई मासिक पंचायत में उदयवीर सिंह, राकेश प्रधान, जितेंद्र सिंह, दर्शन सिंह फौजी, शंकर सिंह, तेजवीर सिंह, अंकित कुमार, अतुल कुमार, कुलवीर सिंह, दीपक तोमर आदि रहे।