फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six players selected in the national team of Kabaddi

छह खिलाड़ी कबड्डी की नेशनल टीम में चयनित

Tue, 15 Nov 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Six players selected in the national team of Kabaddi
बिजनौर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के छह खिलाड़ियों ने कबड्डी में जिले का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों का माध्यमिक विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के खिलाड़ी वंश कुमार मंडलीय व प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में टीम के कैप्टन रहे हैं। सभी खिलाड़ी मुरादाबाद मंडल की टीम में शामिल थे। मंडल की टीम सूबे में प्रथम रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों की कबड्डी की प्रदेशीय प्रतियोगिता 12 नवंबर से 14 नवंबर तक में हुई है। जिसमें मुरादाबाद मंडल की टीम ने प्रतिभाग किया। मुरादाबाद मंडल की टीम प्रदेश में प्रथम रही है। मुरादाबाद मंडल की टीम में 12 खिलाड़ी थे। इनमें बिजनौर जिले के माध्यमिक विद्यालयों के छह खिलाड़ी थे। बाकी छह खिलाड़ी मुरादाबाद, अमरोहा, संभल व रामपुर जिलों के थे। हिंदू इंटर कालेज चांदपुर का खिलाड़ी वंश कुमार टीम कैप्टन था।
विज्ञापन

टीम के कोच एवं हिंदू इंटर कालेज चांदपुर के शिक्षक सुधीर कुमार ने बताया की कबड्डी की प्रदेश प्रतियोगिता नेहरू इंटर कालेज रतनपुरा जिला मऊ में हुई है। मुरादाबाद मंडल की टीम ने प्रतिद्वंद्वी सैफई हास्टल टीम को 23-20 अंक से हराकर प्रथम रही है। अंक बनाने में जिले की खिलाड़ियों की प्रमुख भूमिका रही है। कालेज के प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार शर्मा ने कालेज के छात्र एवं टीम का हिस्सा रहे वंश कुमार, पंकज यादव तथा अंश को बधाई दी है । साथ ही नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सहयोग का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ है नेशनल टीम के लिए चयन
कबड्डी टीम के कोच तथा एच आई सी चांदपुर के शिक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि कबड्डी की नेशनल टीम के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन हो गया है। नेशनल टीम में जिले के छह खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। नेशनल टीम के लिए चयनित खिलाड़ी हिंदू इंटर कालेज चांदपुर के वंश कुमार कैप्टन, सुशांत चौधरी किसान इंटर कालेज पीली चौकी, पंकज यादव व अंश कुमार हिंदू इंटर कालेज चांदपुर, अनुभव तोमर तथा रितिक लांबा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed