फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six people died due to corona and fever in the district

जिले में कोरोना और बुखार से छह लोगों की मौत

Sat, 01 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Six people died due to corona and fever in the district
जिले में कोरोना और बुखार से छह लोगों की मौत
विज्ञापन

बिजनौर/हीमपुर दीपा। जिले में कोरोना और बुखार से शनिवार को जिले में छह लोगों की मौत हुईं। इनमें से बुखार से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कोरोना दो लोगों के काल का ग्रास बना।
धामपुर तहसील के नहटौर परगना में कार्यरत रानी बाग कालोनी निवासी 40 वर्षीय लेखपाल प्रदीप कुमार की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई। जनपद में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के बाद से उनकी हालत बेहद ही खराब होने लगी थी। एक अन्य लेखपाल सोमवीर सिंह की पत्नी की भी कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। सोमवीर सिंह चांदपुर के रहने वाले हैं और नहटौर परगना में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा पटवारी सुदेश कुमार की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। सुदेश के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा के गांव टूंगरी निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ घसीटा सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार की चपेट में थे। शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन दिन पूर्व मृतक के छोटे भाई डॉ. राजवीर सिंह की भी बुखार से मौत हो गई थी। वहीं क्षेत्र के गांव लदुपुरा में अर्पण (26 वर्ष) पुत्र नैपाल सिंह बुखार की चपेट में था। उपचार के दौरान अर्पण की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य का निधन
नगीना। हिंदू इंटर कॉलेज नगीना के पूर्व प्रधानाचार्य विजय कुमार शुक्ला का निधन हो गया। वह करीब 82 वर्ष के थे।
आजाद कॉलोनी लाइनपार में रहने वाले संस्कृत के विद्वान एवं हिंदू इंटर कॉलेज नगीना के पूर्व प्रधानाचार्य विजय कुमार शुक्ला पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। कई दिनों से वे बुखार से भी ग्रस्त थे तथा उनका ऑक्सीजन स्तर भी काफी कम हो गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद चौहान, हिंदू इंटर कॉलेज नगीना के प्रबंधक साहू कपिल अग्रवाल, पूर्व उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य एसएस लाल, प्रधानाचार्य यशवीर सिंह ने विजय कुमार शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed