फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six people died and six were injured in four road accidents

Bijnor News: चार सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, छह घायल

Sat, 22 Feb 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Six people died and six were injured in four road accidents
बिजनौर-नूरपुर में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
बिजनौर। जिले में चार अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए है। इनमें तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के परिवारों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन








हादसा नंबर एक


किरतपुर के गांव गोविंदपुर निवासी प्यारेलाल (50) परिवार के ही चार लोगों के संग किराए की गाड़ी बुक करके नूरपुर के गांव झीरन में शादी में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे ये लोग घर लौटने लगे। बिजनौर के पास लार्ड शिवा मंडप के पास इनकी गाड़ी खड़े हुए ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिससे प्यारेलाल पुत्र चंद्रपाल और गाड़ी चालक कामेंद्र (35) पुत्र दाताराम निवासी देवीदास वाला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार सोनू (37) पुत्र ओमप्रकाश, अनिल (40) पुत्र रमेश, अर्जुन (30) पुत्र शौकीन और कामेंद्र (20) पुत्र नरेश निवासीगण गोविंदपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। कामेंद्र को मेरठ रेफर किया गया है। वहीं अर्जुन और अनिल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोनू की हालत खतरे से बाहर है। 18 अप्रैल को प्यारेलाल की बेटी की शादी होनी है। ऐसे में शादी से पहले ही बेटी के सिर के बाप का साया उठ गया।
विज्ञापन








हादसा नंबर दो : धामपुर में दो बाइकों की हुई भिड़ंत



धामपुर। बृहस्पतिवार की देर शाम धामपुर नई सराय निवासी जफर (45) पुत्र मुन्ना बाइक से अपने घर जा रहे थे। प्रयास चौराहे पर जफर की बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मोहल्ला बाड़वान निवासी संजय और मोहन सवार थे। बाइकों के टकराने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जफर को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों की हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। जफर दूध बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसा नंबर तीन : ट्रैक्टर-ट्राली ने होमगार्ड की बाइक में मारी टक्कर



किरतपुर। शुक्रवार की सुबह आठ बजे गांव गुनियापुर निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड राज कुमार 62 वर्ष पुत्र बिशम्बर सिंह अपने घर से बाइक द्वारा दवाई लेने गांव भरेकी के लिए निकले। तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर राजकुमार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।




हादसा नंबर चार : बस ने मारी बाइक में टक्कर



चांदपुर। शुक्रवार की सुबह थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रफतपुर फतेहबाद ऊर्फ मानकपुरी निवासी विपिन कुमार (32) पुत्र लज्जाराम अपने भतीजे कौशलेन्द्र (30) पुत्र जोगेंद्र के साथ बाइक से दवाई लेने धामपुर जा रहे थे। चांदपुर नूरपुर मार्ग भगवंत पब्लिक स्कूल के पास नूरपुर की ओर से आ रही धामपुर डिपो की बस ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी स्याऊ लाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed