फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six more injured including woman

महिला सहित छह और मिले संक्रमित

Fri, 26 Jun 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Six more injured including woman
नहटौर के मोहल्ला बागवान में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मोहल्ले को सील करते हुए नगर पालिका कर्मचारी - फोटो : BIJNOR
महिला सहित छह और मिले संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक महिला समेत छह लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें नजीबाबाद की एक महिला भी शामिल है। शुक्रवार को कुल छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, जबकि 243 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 257 हो गई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 49 हो गई है। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 203 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। दोनों मरीजों को कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।

जनपद में आए दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में चिंता बढ़ रही है। लेकिन यहां पर मरीज ठीक भी हो रहे हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 257 हो गई है। इनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 203 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 49 हो गई है। इससे पूर्व बुधवार को एक साथ 17 और बृहस्पतिवार को भी जनपद में चार कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। शुक्रवार को भी कुल छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले और 243 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार शुक्रवार को आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में शामिल नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी करीब पचास साल की महिला एक मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई, जबकि कोतवाली देहात ब्लॉक के गांव सैदपुरा गज्जू निवासी 25 वर्षीय युवक गुरुग्राम से आया प्रवासी कामगार है। इसके अलावा नहटौर के गांव सेढ़ा निवासी करीब 59 साल का व्यक्ति मुंबई और हल्दौर क्षेत्र के गांव गंगोड़ा जट में लौटा 24 साल युवक, इसी क्षेत्र के गांव पुटठा निवासी 27 साल का युवक दिल्ली से आए प्रवासी कामगार हैं, जबकि गांव शाहनगर में आया 28 साल का युवक महाराष्ट्र के पुणे से आया प्रवासी मजदूर है। सभी संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।

अफजलगढ़ के गांव भागीजोत हॉटस्पॉट का निरीक्षण करते एसडीएम धीरेन्द्र सिंह।

अफजलगढ़ के गांव भागीजोत हॉटस्पॉट का निरीक्षण करते एसडीएम धीरेन्द्र सिंह।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed