{"_id":"68c853b501d4271c9e071a6d","slug":"six-accused-in-assault-on-sub-inspector-bijnor-news-c-27-1-bij1002-160264-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उपनिरीक्षक के साथ मारपीट में छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उपनिरीक्षक के साथ मारपीट में छह नामजद
Mon, 15 Sep 2025 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर। उपनिरीक्षक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे मोहल्ला चिम्मन व मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले करीब 11 लोग एक युवक को बीच सड़क पर पीट रहे थे। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रोबिन कौशिक ने हमलावरों को रोका तो आरोप है कि वे भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उपनिरीक्षक पर हमला कर दिया। पुलिस ने मोहल्ला चिम्मन निवासी राशिद, खालिद, परवेज, अलीम व रिहान तथा मोहल्ला कायस्थान निवासी मनोज को नामजद कर पांच अन्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ ने बताया कि अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है।