फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sisters wish brothers long life and prosperity

Bijnor News: बहनों ने भाइयों की दीर्घायु व समृद्धि की मंगल कामनाएं

Sun, 03 Nov 2024 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Sisters wish brothers long life and prosperity
-जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया भैया दूज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/अफजलगढ़/रेहड़/कादराबाद। जिले में रविवार को बहनों ने भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा और तिलक लगाकर उनकी सुख, समृद्धि और दीर्घायु की मंगल कामना की।
भैयादूज पर आने-जाने के लिए निगम, प्राइवेट बस स्टैंडों पर भीड़ लगी रही। मार्गों पर भी दिनभर वाहनों का आवागमन रहा। भूतपुरी, आलमपुर गांवड़ी, कासमपुर गढ़ी, कादराबाद, रेहड़ व बादीगढ़ आदि सहित अन्य गांवों में भैयादूज का त्योहार प्रेम पूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयो के माथे पर रोली चावल का तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु व समृद्धि के लिए मंगल कामनाएं कीं।
विज्ञापन

नगीना रोडवेज बस स्टैंड पर पूरे दिन यात्रियों को बस में जगह पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
नहटौर। भैया दूज का त्योहार क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक किया, वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को शगुन व उपहार दिए। रोडवेज बसों व टैक्सी वाहनों में भारी भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से हल्दौर चौराहा, झालू चौराहा, ऑक्सफोर्ड चौराहा, चांदपुर चुंगी, एजेंसी चौराहा, फुलसंदा, सदरुद्दीननगर, आकू, खण्डसाल आदि विभिन्न प्वाइंटों पर पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्दौर। रविवार को नगर व आसपास क्षेत्र में भैयादूज त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर रोली आदि का तिलक किया और गोला आदि देकर उनकी दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की।

-कई बार लगा कस्बे में जाम
कोतवाली देहात। भैया दूज पर नहटौर तिराहे पर कई बार जाम की स्थिति बनी। मुख्य मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। कोतवाली देहात कस्बे में कई स्थानों पर पुलिस तैनात रही। बस के इंतजार में काफी लोग बस अड्डे पर खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed