{"_id":"62dee8fadddd6e05eb45dedb","slug":"sister-in-law-was-murdered-for-opposing-the-rape-bijnor-news-mrt5984871132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का विरोध करने पर कर दी भाभी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का विरोध करने पर कर दी भाभी की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। दुष्कर्म का विरोध करने पर भाभी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने चचेरे देवर समेत चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कुमकुम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। चचेरे देवर के भाभी के साथ प्रेम संबंध थे, जोकि अब अपने तीन दोस्तों के संग भी संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।
सोमवार को एएसपी ग्रामीण रामअर्ज और सीओ चांदपुर सुनीता दहिया ने प्रेस वार्ता कर कुमकुम हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गांव भगवंतपुर ककराला के रहने वाले सुनील की पत्नी कुमकुम का शव 19 जुलाई को खेत में पड़ा मिला था। कुमकुम के गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने छह को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस की विवेचना में नामजद छह युवकों में केवल एक ही आरोपी पाया गया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी विशाल पुत्र मुकेश, छोटू पुत्र उदयराज, अमित पुत्र राजेंद्र और कोशिंद्र पुत्र रामअवतार निवासीगण ककराला को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि रिश्ते में कुमकुम उसकी चचेरी भाभी लगती थी, कुमकुम के पति और जेठ बाहर रहकर नौकरी करते हैं। करीब डेढ़ साल पहले उसने तंत्रक्रिया के जरिए भाभी कुमकुम को प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों के बीच कई बार संबंध भी बने। अब कुमकुम अपने देवर विशाल से दूरी बनाने लगी थी। हालांकि वह दूसरे नंबरों से कुमकुम को फोन करने लगा। इसी बीच 18 जुलाई की शाम विशाल अपने तीन दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। जिन्होंने कुमकुम के साथ संबंध बनवाने के लिए कहा, जिस पर विशाल राजी हो गया। चारों आरोपी 19 जुलाई की सुबह खेत में पहुंच गए, वहीं कुमकुम घास काटने आई थी। विशाल ने भाभी से उसके दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। कुमकुम ने इसका विरोध किया और शोर मचा दिया। वह घर की तरफ भागने का प्रयास करने लगी। जिस पर चारों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार, निरीक्षक सतेंद्र सिंह, एसआई जर्रार हुसैन, प्रभारी निरीक्षक चांदपुर कृष्ण मुरारी दोहरे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
फिंगर प्रिंट मिटाने के लिए डाला पानी
हत्यारोपियों ने हत्या करने के बाद कुमकुम के शव पर पानी भी डाला। जिससे उनके फिंगर प्रिंट घुल जाए। हत्यारोपी अमित के फोन में कुमकुम के फोटो भी मिले है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं जिस बोतल से पानी डाला गया था, वह भी पुलिस ने बरामद कर ली।