फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Sir Syed Ahmad wanted to make Muslim University in Bijnor'

‘सर सैयद अहमद बिजनौर में बनाना चाहते थे मुस्लिम विवि’

Tue, 01 Dec 2020 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
'Sir Syed Ahmad wanted to make Muslim University in Bijnor'
‘सर सैयद अहमद बिजनौर में बनाना चाहते थे मुस्लिम विवि’
विज्ञापन

बिजनौर। अलीगढ़ मुस्लिम विवि को बने 100 साल हो गए। एक दिसंबर 1920 को इसकी स्थापना हुई थी। बिजनौर के विद्वानों व इतिहास के जानकारों का कहना है कि एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खां बिजनौर में मुस्लिम विवि बनाना चाहते थे। उन्होंने काफी प्रयास भी किए लेकिन उस समय के लोगों के विरोध के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका।

सर सैयद अहमद खां 1857 में बिजनौर में सदर अमीन थे। उनकी तैनाती के समय ही 1857 का प्रसिद्ध विद्रोह हुआ। दो समुदायों के लोगों में दंगे भी उसी दौर में हुए। बाद में सर सैयद यहां से चले गए, लेकिन उनकी कोशिश यही थी कि विश्वविद्यालय बिजनौर में ही बने। बिजनौर के इतिहास के जानकार शकील बिजनौरी बताते हैं कि सर सैयद को अंग्रेजों का हितैषी बताकर कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। इस कारण विश्वविद्यालय अलीगढ़ में बनाना पड़ा। जिले के ही उर्दू-फारसी के विद्वान नजीर बिजनौरी बताते हैं कि जमीन भी चिह्नित कर ली गई थी, लेकिन लोग नहीं माने। बिजनौर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आफताब अहमद, दिल्ली विवि में उर्दू के प्रवक्ता खालिद अलवी, अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े शमून कासमी कहते हैं कि अगर उस समय के लोगों ने सर सैयद का विरोध न किया होता, तो आज बिजनौर के हालात जुदा होते। लोगों को नौकरी मिलती, रोजगार बढ़ता, उच्च शिक्षा के कारण जिले का नाम पूरे देश में रौशन होता, मगर ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed