फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Simran and Bilal reach home, family happy

रोमानिया से अधिकांश मेडिकल विद्यार्थी पहुंचे घर

Sat, 05 Mar 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Simran and Bilal reach home, family happy
नजीबाबाद में खारकीव से वापस लौटी सिमरन खान परिजनों के साथ। - फोटो : NAZIBABAD
सिमरन और बिलाल पहुंचे वतन, परिजन खुश
विज्ञापन

नजीबाबाद। रोमानिया में फंसे नजीबाबाद क्षेत्र के दो और मेडिकल विद्यार्थियों ने सकुशल घर वापसी की है। रोमानिया और हंगरी से दिल्ली पहुंचे मेडिकल विद्यार्थियों से मिलकर परिजन भावुक हो उठे।
नजीबाबाद के गांव समीपुर निवासी मोहम्मद इलियास का पुत्र मोहम्मद बिलाल यूक्रेन के पलटावा में मेडिकल चौथे वर्ष का छात्र है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रोमानिया में कई दिन रुकने के बाद मो.बिलाल शुक्रवार को दिल्ली होते हुए अपने गांव वापस पहुंचा।
विज्ञापन

पालोमल कॉलोनी निवासी मोहम्मद इलियास की पुत्री सिमरन खान खारकीव क्षेत्र में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को सिमरन के घर आते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिक्षक मोबीन हसन का पुत्र माज हसन, नगरपालिका परिषद के कार्यालय प्रभारी मुजफ्फर अली का पुत्र मोहम्मद जैदी और मुगलूशाह निवासी नगमा बृहस्पतिवार को खैरियत से अपने घर पहुंच गए। यूक्रेन और रोमानिया बॉर्डर पर फंसे तहसील के शेष मेडिकल विद्यार्थियों के परिजनों से सीओ गजेंद्र पाल सिंह लगातार संपर्क में हैं।

डॉ. मसरूर अभी रोमानिया में रुकेंगे
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जलालाबाद निवासी यूरेशिया कंपनी के डॉ.मसरूर अहमद मेडिकल विद्यार्थियों को सकुशल घर वापसी के प्रयास में रोमानिया बॉर्डर पर रुके हैं। सभी मेडिकल विद्यार्थियों के सकुशल घर वापसी के बाद मसरूर की वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed