फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sikh Sangat performs Nagar Kirtan on Prakash Parv

Bijnor News: सिख संगत ने प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

Sun, 05 Jan 2025 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sikh Sangat performs Nagar Kirtan on Prakash Parv
धामपुर में निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल अखाड़े में करतब दिखाते युवा स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर । दशमेश गुरु गोबिंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्षय में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल नहीं जो आकर्षण का केंद्र रहीं ।
रविवार को विधायक अशोक कुमार राणा ने हरी झंडी दिखाकर नगर कीर्तन का शुभारंभ किया। उन्होंने सिखों के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि सिख गुरुओं ने राष्ट्रहित के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। नगर कीर्तन में सिखों के शौर्य को दर्शाती झांकियां शामिल रहीं। भव्य नगर कीर्तन में शामिल अखाड़ों में युवाओं ने गतका खेलकर हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन

नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और जलपान के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया। कीर्तन में सुसज्जित वाहन पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब शोभायमान थे। पंच प्यारे बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष के साथ सुसज्जित वाहन की अगुवाई कर रहे थे। समाज की महिलाएं श्री गुरु ग्रंथ साहिब के वाहन के आगे सफाई करती चल रही थी। पानी का टैंकर मार्ग पर छिड़काव करता हुआ चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंध समिति अध्यक्ष अमरजीत सिंह एडवोकेट, गुरचरण सिंह, गुरशरण सिंह मोहन, सतवंत सलूजा, सतपाल चावला, एसपी सलूजा, सतमीत मनी, जसप्रीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, हरभजन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed