फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shyam Dhani of Khatu, I have only your support...

Bijnor News: खाटू वाले श्याम धनी, मुझे तेरा ही सहारा...

Tue, 28 Oct 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 28 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shyam Dhani of Khatu, I have only your support...
धामपुर में श्री श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई निशान ध्वज यात्रा में शामिल महिलाएं स्रोत
धामपुर। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्रीश्याम जन्मोत्सव के प्रथम दिन नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। खाटू वाले श्याम धनी, मुझे तेरा सहारा है... भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला गुजरातियान स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर से आयोजित यात्रा का पंडित परितोष शास्त्री ने विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ कराया। यात्रा में 151 निशान ध्वज धारी श्रद्धालुओं ने नगर परिक्रमा की। इस दौरान बाबा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। निशान यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। यात्रा में सुसज्जजित वाहन पर विराजमान बाबा खाटू श्याम की मूर्ति लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, डॉ. आदित्य अग्रवाल, योगेश रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल के संस्थापक महंत विकास वशिष्ठ, डॉ. अंकुर वर्मा, संयम जैन, अतुल सैनी, अनंत नंदन, योगेंद्र चौहान, आशीष शर्मा, अर्पित गुप्ता, सौरभ सैनी, मुकेश राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed