फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shutters of shops fell on seeing GST team

Bijnor News: जीएसटी की टीम को देख दुकानों के गिरे शटर

Wed, 07 Dec 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shutters of shops fell on seeing GST team
बिजनौर के कस्बा झालू के बाजार में जांच करने पहुंची जीएसटी की टीम। - फोटो : BIJNOR
जीएसटी की टीम को देख दुकानों के गिरे शटर
विज्ञापन

स्योहारा/झालू। जीएसटी विभाग की टीम स्योहारा पहुंची। टीम के पहुंचते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। देखते ही देखते बाजार पूर्णता बंद हो गया। छोटे से बड़े व्यापारी भयभीत नजर आए। व्यापारियों में छापामारी को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दी।
जीएसटी टीम करीब एक घंटे तक फव्वारा चौक पर रही। वहीं दूसरी तरफ दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी। दूसरी टीम नगर के बड़ा बाजार में पहुंची और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण वर्मा सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि इस तरह से छापामारी से व्यापारियों को भयभीत किया जा रहा है, यदि सरकार के निर्देश है तो पहले लोगों को प्रेरित करने के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र वाष्णे ने बताया कि लोगों को प्रेरित करने के लिए आज टीम स्योहारा पहुंची है।
विज्ञापन

वहीं झालू में नगर में जीएसटी अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ पहुंचने पर व्यापारियों में खलबली मच गई। बाजार में दुकानों के शटर धड़ल्ले से गिरने शुरू हो गए। बुधवार को कस्बा झालू में जीएसटी के अधिकारियों ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। कार्रवाई की सूचना पर झालू के बाजार में अफरा-तफरी मच गई और बाजार में शटर धड़ल्ले से गिरने शुरू हो गए। बिजनौर-नहटौर मार्ग पर जीएसटी टीम चार दुकानों पर पूछताछ करने के बाद मैन मार्केट पहुंची तो अधिकांश दुकानों के शटर गिरे देख टीम लौट गई।

बिजनौर के कस्बा झालू में जीएसटी की टीम पहुंचने पर बंद किया बाजार।

बिजनौर के कस्बा झालू में जीएसटी की टीम पहुंचने पर बंद किया बाजार।- फोटो : BIJNOR

स्योहारा में जीएसटी की टीम पहुंचने पर एकत्र व्यापारी।

स्योहारा में जीएसटी की टीम पहुंचने पर एकत्र व्यापारी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed