{"_id":"676ca1748e3609b27108672b","slug":"shubham-involved-in-kidnapping-surrenders-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-139192-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अपहरण में शामिल शुभम ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अपहरण में शामिल शुभम ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करने के बाद फिरौती वसूलने वाले गैंग में शामिल शुभम ने शहर कोतवाली में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी अपनी मां के साथ थाने पहुंचा और गेट के अंदर घुसते ही दोनों हाथ ऊपर उठा लिए। एनकाउंटर नहीं करने की गुहार लगाई। शुभम से पहले अंकित पहाड़ी ने भी इसी अंदाज में थाने पहुंचकर सरेंडर किया था।
अपहरण कांड का आरोपी शुभम निवासी रविदासनगर नई बस्ती, बिजनौर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे शहर कोतवाली में अपनी मां के संग पहुंचा। अंदर घुसते ही शुभम ने दोनों हाथ ऊपर उठा लिए और एनकाउंटर नहीं करने की गुहार लगाने लगा। उसकी मां भी रोते हुए पुलिस ने गुहार लगाती रही।
बता दें कि अपहरण कांड में बिजनौर पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें लवी पाल उर्फ सुशांत और आकाश उर्फ गोला को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इन्हें गोली भी लगी।
विज्ञापन
वहीं, मेरठ पुलिस ने अर्जुन कर्णवाल को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के डर से शुभम ने खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। हालांकि उसने कोर्ट में सरेंडर के लिए याचिका दाखिल की थी। n छोड़ दी थी बीए एलएलबी की पढ़ाई : शुभम ने इंटर करने के बाद बीए एलएलबी में दाखिला ले लिया था। मगरी, उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। मां ने बताया कि शुभम के पिता बीमार रहते हैं, पैसों की तंगी के चलते वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाया। अपने मौसेरे भाई लवी पाल के गैंग में शामिल हो गया।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद