फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shubh Muhurat of the film Sultana the Real Hero at NIIT

एनआईआईटी में फिल्म सुल्ताना द रियल हीरो का हुआ शुभ मुहूर्त

Sun, 10 Apr 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shubh Muhurat of the film Sultana the Real Hero at NIIT
बिजनौर : नजीबाबाद में सुल्ताना दा रियल हीरो फिल्म निर्माण का मुर्हूत करते अतिथि। - फोटो : NAZIBABAD
एनआईआईटी में फिल्म सुल्ताना द रियल हीरो का हुआ शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। सुल्ताना डाकू ही नहीं बल्कि गरीबों का मसीहा भी था। इस बात को साबित करेगी फिल्म सुल्ताना द रियल हीरो। फिल्म निर्माण का शुभ मुहूर्त एनआईआईटी कॉलेज में आयोजित किया गया।
रे फिल्म प्रोडक्शन द्वारा सुल्ताना डाकू पर फिल्म का निर्माण किया जाएगा। बॉलीवुड के अभिनेता अरुण बख्शी ने फिल्म निर्माण के संबंध में जानकारी दी। बताया कि सुल्ताना डाकू पर बनने वाली फिल्म सुल्ताना डाकू के वास्तविक चरित्र को उजागर करेगी। फिल्म में बॉलीवुड के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

फिल्म के निर्माता, लेखक, प्रोड्यूसर आलोक गोविल की उपस्थिति में फिल्म सुल्ताना द रियल हीरो का मुहूर्त एनआईआईटी प्रतिष्ठान में बॉलीवुड के अरुण बख्शी, ताहिर कमाल खान, वरिष्ठ अधिवक्ता एसके बबली, डॉ.राखी आनंद अग्रवाल, जिम्मी सिंह और एमडी अवनीश अग्रवाल ने फिल्म के सीन पर क्लेप दिखाकर किया। फिल्म मुहूर्त अवसर पर सुल्ताना डाकू की भूमिका करने वाले कलाकार ताहिर कमाल खान, अंग्रेज मैम की भूमिका में डॉ.राखी आनंद अग्रवाल ने अन्य कलाकारों के साथ मुहूर्त अवसर पर ट्रेलर के रूप में सशक्त अभिनय से फिल्म प्रस्तुति दी। नौशाद राय ने फिल्म के टाइटल सॉंग सहित गीतों को स्वर दिया। नौशाद राय के संचालन में आयोजित फिल्म के मुहूर्त अवसर पर एनआईआईटी के एमडी अवनीश अग्रवाल, डॉ.जितेंद्र सैनी, कुलदीप सिंह, जीडी शुक्ला, डॉ.राजीव अरोड़ा, आकाश कान्हा कर्णवाल, अनुराधा माथुर, पूनम अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed