फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shriram will sit in his place in January: Bhupendra Chaudhary

जनवरी में अपने स्थान पर विराजमान हो जाएंगे श्रीराम : भूपेंद्र चौधरी

Thu, 29 Jun 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 29 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shriram will sit in his place in January: Bhupendra Chaudhary
- घोषणा पत्र के कश्मीर से धारा 370, श्रीराम मंदिर निर्माण आदि वादे किए पूरे
विज्ञापन

- भाजपा लोकसभा बिजनौर की नुमाइश ग्राउंड में हुआ जनसभा का आयोजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनवाई थी। चुनाव से पहले भाजपा ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, कश्मीर से धारा 370 हटाई, अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण आदि पूरा किया। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने स्थान पर विराजमान हो जाएंगे।
यह बात प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी लोकसभा बिजनौर की नुमाइश ग्राउंड में आयोजित जनसभा में कही। कहा कि शुरू में भाजपा के पास राज्यसभा में बहुमत कम था। जैसे बहुमत मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्ताव पास कराकर धारा 370 हटाने, तीन तलाक कानून में संशोधन कर मुस्लिम बहनों के उत्पीड़न को कम किया। उससे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सरकार ने सबसे पहले परमाणु बम का विस्फोट कर देश को परमाणु शक्तिशाली बनाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री ने नौ साल भारी संघर्ष करके देश को दुनिया में बड़ा सम्मान दिलाया है। देश की संस्कृति को दुनिया में फहराने का काम किया। उनके नेतृत्व में देश मजबूत हुआ। उसी का उदाहरण है कि पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने अपने देश की परंपरा को तोड़कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रात में ही सार्वजनिक रूप से पैर छूकर स्वागत किया। यह प्रधानमंत्री के सम्मान के साथ देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान हुआ है। कहा कि पहले पाकिस्तान, चीन से हम संघर्ष करते थे और सभी देशों की टेबल पर होने वाली बैठक में अन्य देशों के दबाव में आकर हमारे निर्णय बदल जाते थे। अब ऐसा नहीं जब सब देश जापान से व्यापार नहीं करने की बात कर रहे थे। तब भारत ने जापान से तेल का समझौता किया। जिससे हम सस्ता तेल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अब भारत दुनिया में विश्व गुरु बनकर स्थापित होगा। उन्होंने जनसंघ के इतिहास के पन्ने पलटते हुए पार्टी का संघर्ष और देश के हित में कार्यों को गिनाया है। कहा कि पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, दंगे होते थे। जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, तब से प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ।

भाजपा ने विकास कार्यों में नहीं किया भेदभाव
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, बसपा, सपा पर हमला करते हुए कहा कि पहले उनकी सरकार में विकास भेदभाव के साथ होता था। कुछ जिलों को अच्छी बिजली व लाभकारी योजनाएं मिलती थी, लेकिन भाजपा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बिना भेदभाव के विकास कर रही है। ये सरकारें सब का साथ सब का विकास पर काम कर रही है।


शिक्षा, चिकित्सा, सड़क निर्माण क्षेत्र में किया विकास
प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मंच से कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, सड़क निर्माण, बिजली आदि क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए। सरकार ने अलीगढ़, सहारनपुर, आजमगढ़ में विश्वविद्यालयों का निर्माण किया। मुरादाबाद में लंबे की मांग एक विश्वविद्यालय खोलने को 50 करोड़ के बजट को मंजूरी दी। चिकित्सा में एम्स की संख्या बढ़ाई, हाईवे, एनएच बनाएं गए और अभी ओर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed