फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shriram Shobhayatra derived pomply

धूमधाम से निकाली श्रीराम शोभायात्रा

Thu, 06 Apr 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 06 Apr 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
राम नवमी पर श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा आयोजित हुई। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


श्रीरामलीला मैदान में समिति अध्यक्ष अचल अग्रवाल व बाकी पदाधिकारियों ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण की झांकी की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा मोहल्ला खत्रियान, रम्मू का चौराहा, मुख्य बाजार, सिविल लाइंस, शास्त्री चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के आयोजन में शरद गहलौत, राहुल शर्मा, राजेंद्र गौतम, अंकुर गौतम, संजय अग्रवाल, बंटी कौशिक, विनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राम नवमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों पर जागरण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।  श्री चामुंडा देवी मंदिर पर मंगलवार रात जागरण हुआ। श्रद्धालुओं ने भजन गाते हुए माता की महिमा का गुणगान किया।  बुधवार सुबह चामुंडा देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर सहित अनेक मंदिरों पर हवन किया गया। आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, किरतपुर में रामनवमी पर्व पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली। श्री राम मंदिर में भगवान राम का प्राकट्योत्सव मनाया गया। मुख्य बाजार स्थित श्री निर्लेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई प्रभात फेरी मुहल्ला झंडा स्थित बाबा चैनपुरी शिव मंदिर पर पहुंची।

प्राचीन मंदिर में श्रीराम की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। श्रीराम मंदिर में भगवान राम की पूजा की की गई। इसके बाद प्रभात फेरी फिर निर्लेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इसमें विजय कालरा, रामौतार अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, उशांक चड्ढा, ऋषभ सिंघल, प्रदुमन चड्ढा, डॉ. छतरपाल सिंह, जुगल किशोर कालरा आदि शामिल रहे। 

मुहल्ला चौहनान स्थित श्रीराम मंदिर में सुंदर कांड पाठ समिति ने बुधवार सुबह सत्संग कर भगवान राम का प्राकट्योत्सव मनाया। अपराह्न में छप्पन भोग चढ़ाकर प्रसाद बांटा गया। यहां रजनी कालरा, प्रेम चड्ढा, पूनम शर्मा, अंशु साहनी, विनीता कक्कड़ आदि शामिल रहे।

उधर, धामपुर में रामनवमी के मौके पर बुधवार को पुलिस कोतवाली में पुलिस की ओर से प्रदेश में सुख समृद्धि,  पराधों पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार से मुक्ति और शुद्धि बुद्धि  के लिए हवन का आयोजन हुआ। यज्ञ को पंडित दिनेश चंद भारद्वाज से संपादित कराया।

बुधवार को कोतवाल प्रेमवीर सिंह राणा ने कोतवाली परिसर में हवन यज्ञ हुआ। यज्ञ के मुख्य यजमान कोतवाल प्रेमवीर सिंह, एलआईयू प्रभारी राम सिंह प्रजापति, महेशचंद, रविंद्र भारद्वाज, केएस जादोन रहे। इनके अलावा  हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह, संत विलारी सुरेश गिरी जी महाराज, गंज से अंश जी महाराज, सुभाष कौशिक, मनोज रस्तौगी आदि रहे। सुभाष चंद, राहुल शर्मा, विनोद शर्मा, रेशमा , शिवप्रसाद रहे।


उधर स्योहारा में रामनवमी पर भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। श्रीकाली माता मंदिर से निकाले गये रामनवमी के जुलूस का नेतृत्व महंत कांता प्रसाद और संचालन सौरभ भटनागर, पुजारी पम्मी शर्मा किया। जुलूस शहर में घूमता हुआ श्रीकाली माता मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ। 
जुलूस में भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed