फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Showed strength in many sports , including hockey

हॉकी समेत कई खेलों में दिखाया दमखम

Tue, 30 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 30 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Showed strength in many sports , including hockey
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में हॉकी के जादूगर स्व.मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर अंडर 14 बालक वर्ग की जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी डा.अतुल सिन्हा ने स्व.मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों महेंद्रनाथ खन्ना व खालिद अबरार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 
आरजेपी इंटर कॉलेज ए ने हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर को 2-0, बिजनौर पब्लिक स्कूल ने एमजीएमपीई किरतपुर को 1-0, सरस्वती शिशु मंदिर बिजनौर ने डीडीपीएस को 3-2, जीआईसी बिजनौर ने आरजेपी इंटर कॉलेज बी को 1-0 से हराया। सेमीफाइनल में जीआईसी बिजनौर ने बिजनौर पब्लिक स्कूल को 2-1 तथा आरजेपी इंटर कॉलेज ए ने सरस्वती शिशु मंदिर बिजनौर को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में आरजेपी इंटर कॉलेज ए  ने जीआईसी बिजनौर को 4-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। आरजेपी इंटर कॉलेज ने लगातार चौथे साल खिताब पर कब्जा किया है। मुख्य अतिथि हॉकी के वरिष्ठ खिलाड़ी वीके त्यागी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। चित्रा चौहान, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद यूूनुस, दर्पण यादव, अनमोल, विजय कुमार, ऋषभ कुमार, मुजफ्फर जैदी रहे। इस दौरान उपक्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, घनश्याम, गोपाल त्यागी, सीमा मनोज, रोशन, पूरन सिंह, धर्मदेव सिंह, पुलक डे, चितवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को सम्मानित किया
बिजनौर में आरबीडी महिला महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में खो-खो व कबड्डी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आरबीडी कॉलेज में सोमवार को मेजर ध्यानचंद की 111वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीणाधिकारी कुशलपाल, डा.रश्मि त्रिवेदी, प्रवीण कुमार व कबड्डी कोच पुष्पेंद्र ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. मंजु ने मेजर के जीवन, खेल परिचय व उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्या ने खो-खो एवं कबड्डी की खिलाड़ी कुमार ज्योति, काजल, सरिता, जमुना, शीतल, डोली व शिवांगी को तिलक लगाकर सम्मानित किया। ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रेरित करने हेतू छात्रा शिवांगी, रूबी, रिंकी, कविता, शीतल, मानसी, नाजरा, ममता, स्वाति, रूपम, रीना व लक्ष्मी ने कुश्ती रजत पदक विजेता साक्षी मलिक के ऊपर नाटक का मंचन किया। छात्रा शीतल, प्रियंका, शिवांगी, नाजिया एवं मानसी ने चक दे इंडिया गीत पर नृत्य कर राष्ट्रीय खेल दिवस को उल्लास से भर दिया। मुख्य अतिथि डा.अतुल सिन्हा ने खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए शिक्षक, कोच व परिवार के उचित मार्गदर्शन को आवश्यक बताया। इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, डा. रश्मि त्रिवेदी, डॉ. मंजुला कुमार व डा.सीमा चौधरी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलीबाल प्रतियोगिता में बोस सदन विजेता
चांदपुर में आधारशिला द स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीनियर वर्ग में बॉलीबाल, खो-खो, शतरंज, कैरम, टेबिल टेनिस तथा प्री कक्षाओं में सेकरेस, स्पून रेस, बिस्कुट रेस आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वालीबॉल में बोस सदन प्रथम ने गांधी सदन को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में पटेल सदन प्रथम तथा बोस सदन द्वितीय स्थान पर रहे। टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में निष्ठा गोयल तिलक सदन ने प्रथम, बोस सदन की वंशिका त्यागी द्वितीय, गांधी सदन की यशिका सिंह तृतीय रहीं। बालक वर्ग में लव चौहान प्रथम, अभय द्वितीय और शिवांश तृतीय रहे। 

रस्सीकूद में बोस सदन से अंशिका सिंह प्रथम, गांधी सदन से ग्रीवा देओल द्वितीय तथा तिलक सदन से अंजनि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में विद्यालय प्रबंधकविवेक कर्णवाल, प्रधानाचार्य सिद्धेश शर्मा, उपप्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, डा.भूपाल सिंह एवं अमन कुमार शामिल रहे। इस दौरान खेल प्रशिक्षक अरुण कुमार नागर अनीता शर्मा, चतुर्भुज पांडेय, दीपक कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed