फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shot on social worker saim king

समाजसेवी साईम राजा पर चलाई गोली

Sat, 27 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shot on social worker saim king
समाजसेवी साईम राजा पर चलाई गोली
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर आए समाजसेवी एवं मौलाना मोहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के प्रबंधक साईम राजा पर दो युवकों ने पिस्टल से गोली चला दी। गनीमत रही फायर मिस हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

शुक्रवार को मोहम्मद भुड्डी निवासी साईम राजा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मोहल्ला वलीपुरा स्थित मस्जिद में आए थे। जब वह नमाज पढ़कर बाहर आए तो पहले से घात लगाए खड़े मोहल्ला अफगानान निवासी मुसय्यब, मोहल्ला वलीपुरा निवासी दानिश ने मोहल्ला वलीपुरा घेर लिया और गाली-गलौज करके हाथापाई का प्रयास किया। दानिश ने साईम को पकड़ लिया और मुसय्यब ने पिस्टल निकाकर कनपटी पर लगाकर फायर किया जो मिस हो गया। तभी नमाज पढ़कर निकल रहे तौफीक व साईम के छोटे भाई जीशान मुसय्यब से भिड़ गए। तौफीक ने मुसय्यब से पिस्टल छीन लिया। खुद को भीड़ से घिरा देख धमकी देकर आरोपी भाग निकले। साईम राजा ने बताया कि उसने मुसय्यब के ताऊ मुबश्शिर जमां खां से 21 बीघा भूमि खरीदी है। इसी बात को लेकर मुसय्यब रंजिश रखता है। मुसय्यब से छीना गया पिस्टल पुलिस को सौंप दिया है। थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed