{"_id":"571e65264f1c1b0c75a91aeb","slug":"shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद सीएचसी पर रखा शव की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में दिनदहाड़े बाइक सवार दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए युवक नहर के रास्ते से जा रहा था। घटना की सूूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। दुकानदार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
गांव हरगनपुर नवादा निवासी इसरार अहमद (24) गांव में ही कॉस्मेटिक की दुकान करता था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से दुकान का सामान लेने नहटौर आ रहा था। उसकी बाइक पर गांव का ही एक व्यक्ति और उसकी पत्नी भी बैठ गई। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव आंकू के अड्डे पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसने गांव के व्यक्ति व महिला को खंडसाल बिजलीघर अड्डे पर उतार दिया। चेकिंग से बचने के लिए नहर के रास्ते पर चल दिया। गांव आंकू के पास से गुजर रही नहर के डैम पर बदमाशों ने उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।
किसी राहगीर ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक भी खड़ी हुई थी। नकदी और मोबाइल भी उसकी जेब में मिला। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को सीएचसी ले आई।
विज्ञापन
हत्या के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली है। सीओ अशोक यादव ने मौके का मुआयना किया। मृतक के भाई सरफराज अहमद ने पुलिस को अज्ञात में तहरीर दी है।
शादी से दो दिन पहले युवक ने जान दी
नूरपुर में शिवाला कलां के एक गांव में शादी से दो दिन पहले युवक ने केरोसिन अपने शरीर पर छिड़ककर खुद को आग लगा ली। उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शिवाला कलां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 27 अप्रैल को शादी थी। रविवार को बारात जाने से पहले बान की रस्म चल रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक युवक ने जमकर शराब पी। अधिक शराब पीने पर उसकी परिजनों से कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने खुद शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। युवक को जलता देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने बमुश्किल किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजन उपचार के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां गम में बदल गईं। इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। एसओ चंद्रकांत यादव ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।