{"_id":"653aa3662c1a50624a0a1640","slug":"shops-opened-after-agreement-between-gurjar-and-rajputs-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-13235-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुर्जर और राजपूतों में सहमति बनने के बाद खुल गई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुर्जर और राजपूतों में सहमति बनने के बाद खुल गई दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सम्राट मिहिर भोज के फ्लैक्स को लेकर पैदा हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिवाला कलां। शिवाला कलां में सम्राट मिहिर भोज के फ्लैक्स पर आमने-सामने आने के बाद अब राजपूत और गुर्जर समाज में सहमति बनी चुकी है। आपसी सहमति बनने पर विवाद खत्म हुआ तो बाजार की सभी दुकानें भी खुल गई।
बुधवार को गांव शिवाला कलां में नूरपुर अमरोहा मार्ग पंजाब नेशनल बैंक के सामने राजपूत करणी सेना ने यूनिक पोल पर पृथ्वीराज चौहान के साथ सम्राट मिहिर भोज का फ्लैक्स लगा दिया था। इस पर गुर्जर समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। विरोध करने पर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए थे। इससे तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर आपसी सहमति बना दी थी।
थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया दोनों पक्षों की सहमति के बाद गांव में बाजार की सभी दुकानें खुल गई हैं। सभी लोग अपने-अपने कार्य में जुट गए हैं।