फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   shivering from the cold, the temperature reached five degrees

Bijnor News: ठंड से छूटी कंपकंपी, पांच डिग्री पहुंचा तापमान

Wed, 21 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
shivering from the cold, the temperature reached five degrees
बिजनौर में कड़ाके की ठंड मे बिना कंबल के बैठे वृद्ध से हालचाल पूछते एडीएम अरविंद कुमार सिंह। - फोटो : BIJNOR
ठंड से छूटी कंपकंपी, पांच डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन

बिजनौर। पौष माह की सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। इस सीजन में मंगलवार का दिन सबसे ठंडा रहा। जिले में सर्द हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। वहीं, आसमान में पूरे दिन कोहरा छाया रहा। जबकि दोपहर में आर्द्रता 17 प्रतिशत रही। जिसकी वजह से पूरे दिन ठंड बरकार रही। लोग ठिठुरते हुए घरों से बाहर निकले। दिन में मात्र 10 मिनट के लिए ही सूर्य भगवान ने दर्शन दिए।
सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। लोगों को पांच मीटर तक का भी साफ नहीं चमक रहा था। लोग ठंड की वजह से वाहन रोककर अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। अभी तक नौ बजे के बाद लोग गर्म कपड़े निकाल देते थे। मगर मंगलवार को लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में नजर आए। कोहरे की वजह से आर्द्रता बहुत कम हो गई। रोजाना दोपहर में आर्द्रता 24 रहती है। मगर मंगलवार को दोपहर की आर्द्रता 17 प्रतिशत दर्ज की गई। ठंड से बचने के लिए लोगों के हाथ जेब से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

बाजारों में ग्राहकों की चहलकदमी कम रही। दोपहर एक बजे भगवान सर्यदेव ने दर्शन दिए। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन 10 मिनट बाद ही फिर से सूरज बादलों के पीछे जा छुपा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह जले अलाव
ठंड से बचने के लिए शहर में जगह-जगह अलावा जलाए गए। वाहनों से उतरकर लोग अलाव से तापते हुए नजर आए। हाथ गर्म होने के बाद वाहन चालक फिर अपने गंतव्य को गए। इसके अलावा कोहरे की वजह से वाहन की रफ्तार धीमी हो गई। रुक-रुककर वाहन आगे बढ़े। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के पास अलावा जलाया गया।
मंगलवार को आर्द्रता सबसे कम 17 रही। जिसकी वजह से लोगों को पूरे दिन ठंड ने सताया। आसमान में बादल भी दिखाई दे रहे है। जिसके चलते इस सप्ताह में बारिश की संभावना जताई जा रही है

- सतीश शर्मा, मौसम प्रेषक, नगीना

बिजनौर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड में बच्चे को गर्म कपड़ों में लपेटकर ले जाती मां।

बिजनौर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड में बच्चे को गर्म कपड़ों में लपेटकर ले जाती मां।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती युवतियां।

बिजनौर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती युवतियां।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में मंगलवार की सुबह छाए घने कोहरे में लगी ट्रकों की लंबी लाइन।

बिजनौर में मंगलवार की सुबह छाए घने कोहरे में लगी ट्रकों की लंबी लाइन।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड में आग जलाकर हाथ सेकते लोग।

बिजनौर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड में आग जलाकर हाथ सेकते लोग।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती युवतियां।

बिजनौर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती युवतियां।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed