फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shivani is distraught at the loss of her son

Bijnor News: पुत्र के वियोग में व्याकुल शिवानी

Fri, 11 Apr 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Shivani is distraught at the loss of her son
बिजनौर। जेल में बंद शिवानी पुत्र के वियोग में तडप रही है। उसे जीवनसाथी की हत्या का तो कोई मलाल नहीं है लेकिन जेल में बंद शिवानी रोते हुए बार बार जेल अधिकारियों से छह माह के बेटे से मिलाने की गुहार लगा रही है। भरपेट भोजन नहीं करने और भरपूर नींद की नहीं लेने से उसकी तबीयत भी खराब है। उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकरंदपुर गांव निवासी दीपक कुमार रेलकर्मी नजीबाबाद के आदर्शनगर में किराए पर पत्नी शिवानी संग रहता था। शुक्रवार को शिवानी ने अपने पति दीपक कुमार की गलाघोंट कर हत्या कर दी थी। अब शिवानी जेल में बंद है जबकि छह माह का बेटा अपनी दादी के पास है। जेल में बंद शिवानी अब बेटे को याद कर रही है। जेल सूत्रों ने बताया कि वह बार बार रोते हुए अपने बेटे से मिलवाने की बात करती है। उसे कहा गया कि उसने ऐसा काम ही क्यो किया तो इस पर कहती है कि उसका पति उसे मारता पीटता था। एक महीना पहले भी मारपीट के चलते मायके चली गई थी मगर वह उसे ले आया था। उसे पति की हत्या का भी कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन

बिगड़ी तबीयत तो इलाज किया चालू : नींद पूरी नहीं लेने के कारण शिवानी को चक्कर आने के साथ ऑपरेशन वाले टांकों में भी दर्द की शिकायत है। उसका जेल में ही इलाज शुरू किया गया है। चिकित्सक यह भी प्रयास कर रहे हैं कि उसे भरपूर नींद आने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed