{"_id":"6384eebf8552881c791650fe","slug":"shivala-kalan-bike-rider-dies-due-to-car-collision-bijnor-news-mrt615594818","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
शिवाला कलां। नूरपुर अमरोहा मार्ग पर आल्टो कार की टक्कर से बाइक सवार युवक रोहित (25) की मौत हो गई। युवक अपनी बुआ के यहां गांव इस्माइलपुर में शादी में आया था और हादसे के वक्त बाइक से कुछ सामान लेने नौगावा जा रहा था। पुलिस ने कार चालक और उसमें सवार ग्राम प्रधान इस्माइलपुर को हिरासत में ले लिया है।
रोहित थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव गल्लाखेड़ी का रहने वाला था। इस्माइलपुर में रविवार देर शाम जैसे ही वह बाइक से नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर पहुंचा, तभी नूरपुर की ओर से तेजी से आई आल्टो कार की चपेट में आ गया। परिजन गंभीर हालत में रोहित को उपचार के लिए अमरोहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और सड़क जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया और थाना प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने समझौते का भी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। देर रात और हंगामा बढ़ गया और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद अल्टो कार चालक चांदपुर निवासी शादाब और उसमें बैठे ग्राम प्रधान इस्माइलपुर अनीस अहमद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई करने के बाद ग्रामीण शांत शांत हुए। थानाध्यक्ष शिवदीन वर्मा ने बताया मृतक की बहन रोहिणी की तहरीर पर कार चालक व ग्राम प्रधान इस्माइलपुर अनीस अहमद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।