फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shayari and poems work to connect people: Nawaz Deobandi

लोगों को जोड़ने को काम करती हैं शायरी और कविताएं: नवाज़ देवबंदी

Sun, 08 Oct 2023 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shayari and poems work to connect people: Nawaz Deobandi
शायर नवाज देवबंदी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रसिद्ध शायर नवाज़ देवबंदी ने कहा कि शायरी और कविता लोगों को जोड़ने का काम करती हैं। उन्होंने हिंदी और उर्दू अकादमी की स्थापना भी की है।


प्रसिद्ध शायर नवाज़ देवबंदी किरतपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की। नवाज देवबंदी ने कहा कि आजकल मंचों पर बहुत बदलाव आया है। मंच की परंपरा कमजोर हुई है। शायरी और कविता के नाम पर कई बार फूहड़ता नजर आने लगी है। कवियों और शायरों को आगे आकर नई पीढ़ी को प्रेम और भाईचारे की सीख देनी चाहिए।



भाषा करती है सेतु का काम



नवाज़ देवबंदी ने कहा कि भाषा सेतु का काम करती है। आज उर्दू और हिंदी को अलग-अलग देखा जा रहा है जबकि दोनों एक ही जबान हैं। देश में हिंदी अकादमी और उर्दू अकादमी की स्थापना की गई है। इसमें दोनों ही भाषाओं को साथ लेकर चलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन





रील मनोरंजन का माध्यम
नवाज़ देवबंदी ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया का जमाना है और जमकर रील बन रही है। रील मनोरंजन का साधन है। रील को लोग सुनकर आनंद देते हैं, लेकिन लंबे समय तक याद नहीं रखते।
विज्ञापन
विज्ञापन





कविता और शायरी देती है मोहब्बत का पैगाम



नवाज़ देवबंदी ने कहा की कविता और शायरी मोहब्बत का पैगाम देती हैं। कई बार कवि और शायरों की विचारधाराएं विपरीत होती हैं, लेकिन कविता सुनने वाले का धर्म कविता ही हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed