फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shantikunj illuminated with 11 thousand lamps

शांतिकुंज पर दीपावली का विशेष उत्सव आयोजित

Mon, 28 Oct 2019 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Shantikunj illuminated with 11 thousand lamps
11 हजार दीपकों से जगमगाया शांतिकुंज
विज्ञापन

नजीबाबाद। दीपावली पर शांतिकुंज का जोनल कार्यालय 11 हजार दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। गायत्री परिवार की ओर से महामृत्युंजय मंत्र के साथ आहुतियां दी गईं।
शांतिकुंज के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ जयनगर पर दीपावली उत्सव आयोजित किया गया। व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार के नेतृत्व में ज्योति पर्व पर गायत्री परिवार के साधकों द्वारा 11 हजार दीपकों को प्रज्ज्वलित करने से पूरा वातावरण प्रकाशपुंज से आच्छादित हो गया। मनोरम दृश्य देखने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ गायत्री मंत्र, मृत्युंजय महामंत्र की आहुतियां प्रदान की गईं। माता लक्ष्मी के आह्वान, षोड्शोपचार पूजन का भी आयोजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

डॉ.दीपक कुमार ने दीप यज्ञ कराते हुए कहा कि मिट्टी के दीये जलाने से राष्ट्रप्रेम बढ़ता है। मिट्टी के दीये भारतीय संस्कृति की पहचान है। दीपक कुमार ने अज्ञानता के अंधकार को दूर करने, सकारात्मक सोच को व्यवहार में लाने और जनकल्याण के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शक्तिपीठ के संरक्षक सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी राम अवतार सिंह, कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, राज भटनागर, तरुण अग्रवाल, पुष्पा शर्मा, सुमन वर्मा, डॉ.एस प्रसाद, योगेश, रिंकी सिंह, कामेश शर्मा सहित अनेक गायत्री साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed