फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shall obtain all the grace of mother

सब पर बरसेगी माता की कृपा

Wed, 14 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 14 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shall obtain all the grace of mother
बिजनौर। शारदीय नवरात्रों के पहले दिन बुधवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों में प्रसाद चढ़ाकर परिजनों की मंगल कामना की।
विज्ञापन


पहले नवरात्रे पर सुबह पांच बजे से पहले से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी थी। मोहल्ला जाटान स्थित चामुंडा मंदिर व झालू रोड स्थित मां काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिरों में लाइन लगवाकर प्रसाद चढ़वाया गया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने माता के सभी रूपों को नमन करते हुए अपने परिजनों के लिए मंगल कामनाएं कीं। मंदिर में बज रहे भक्तिगीतों ने नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया। पहले नवरात्रे को अधिकतर श्रद्धालुओं ने उपवास रखते हुए इस दौरान मंदिरों पर मेला भी आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में खिलौने और चाट पकौड़ी की दुकानें सजी थीं। पूरे नवरात्रों के दौरान मंदिरों में शाम को विशेष आरती का भी आयोजन होगा।

वहीं, गायत्री शक्ति पीठ पर प्रथम नवरात्र पर गायत्री महायज्ञ किया गया। पीठ पर नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ मां शैलपुत्री की पूजा और गायत्री मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

व्यास पीठ अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि नवरात्र के इन नौ दिनों का महत्व हिंदू संस्कृति में बहुत अधिक है। इन दिनों सभी पुरुष-महिलाएं, बच्चे-बूढ़े इन शक्ति स्वरूपा देवियों की अनुकंपा के लिए व्रत-अनुष्ठान, पूजा आदि करते हैं। मंगलवार को पहले नवरात्र को आद्यशक्ति मां शैलपुत्री की पूजा कर नवरात्र महोत्सव प्रारंभ किया गया।

शैलपुत्री, जो साक्षात प्रकृति का ही स्वरूप है। सभी की खुशहाली के लिए मंगलकारी की गई। यज्ञ में अमरेश राठी, राधेश्याम शर्मा, सतीश चंद्र गर्ग, अनुज गोयल, दिनेश विश्नोई, सोरन सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।

मंदिरों में श्रद्वालुओं की भीड़ उमडी
धामपुर। नवरात्रों के पहले दिन श्रद्वालुओं ने व्रत रखा। मंदिरों में जाकर प्रसाद चढ़ाया।  नगीना मार्ग स्थित कालियावाला मंदिर पर मेले का आयोजन हुआ।  जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहें । श्रद्धालु ने घर पर प्रथम माता शैलपुत्री की पूजा उपासना करने के बाद सवेरे चार बजे से मंदिर पर पहुंचना शुरू कर दिया था।

महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली
भागूवाला। प्रथम नवरात्र पर निकाली कलश यात्रा में माता रानी की जय-जयकार माहौल भक्तिमय हो गया। भागूवाला स्थित शिव मंदिर से मंगलवार को कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ।

विभिन्न मार्गों से होकर कलश यात्रा हाइवे किनारे स्थित मां काली के मंदिर पर पहुंची। मंदिर प्रांगण में कलश स्थापित करने के बाद भजन - कीर्तन का आयोजन हुआ। दयावती के नेतृत्व में निकाली गई कलश यात्रा में मंजू वर्मा, विनीता, सुमन, दुलारी, मधु, प्रतिभाग, मिथलेश, वंदना सहित श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुईं।

जयकारों के बीच अखंड ज्योत स्थापित
नजीबाबाद। शारदीय नवरात्र पर्व के शुभारंभ पर श्री महाकाली सेवादल की ओर से महाकाली की अखंड ज्योत संतोषी माता मंदिर पर स्थापित की गई।

महाकाली मंदिर हरिद्वार से माता महाकाली की अखंड ज्योत नजीबाबाद लाई गई। महाकाली सेवादल की ओर से जय-जयकार के बीच नगर का भ्रमण कर अखंड ज्योत संतोषी माता मंदिर पर स्थापित की गई। नवरात्र सप्तमी पर महाकाली सेवादल की ओर से भव्य महाकाली शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर शरद त्यागी, हरेंद्र राजपूत, बंटी अरोड़ा, नवल ग्रोवर, पंडित श्रीनिवास, विवेक अग्रवाल नैनू, विजय सिंह, तुषार माहेश्वरी, अभिषेक त्यागी, वीरेंद्र राजपूत आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।


उधर, नीलकंठ महादेव मंदिर रमेश नगर में प्रथम नवरात्र पर पंडित अभय शर्मा, सुनील शर्मा ने पूजन कराया। दयाराम शर्मा, क्रांति देवी ने कलश की स्थापना कर अखंड ज्योत जलाई। माता का श्रृंगार कर दुर्गा चालीसा का पाठ, आरती की गई।

कार्यक्रम में सुमन वर्मा, नीमा शर्मा, माया वर्मा, मंजु गुप्ता, राजरानी, शालिनी वर्मा, सीमा, कुसुम, शांति, अलका, फूलमाला, सोनिया आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed