फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shahabpura Umrao Panchayat is getting beautification of pond lake

तालाब लाहककला का, सुंदरीकरण करा रही शाहबपुरा उमराव पंचायत

Tue, 31 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shahabpura Umrao Panchayat is getting beautification of pond lake
मंडावली के गांव शाहबपुरा उमराव में तालाब की खुदाई करते मनरेगा श्रमिक। - फोटो : NAZIBABAD
तालाब लाहककला का, सुंदरीकरण करा रही शाहबपुरा उमराव पंचायत
विज्ञापन

मंडावली। ग्राम पंचायत लाहककला के तालाब का सुंदरीकरण ग्राम पंचायत शाहबपुरा उमराव की ओर से कराया जा रहा है। लाहककला के प्रधान ने इसका विरोध किया तो मामला उजागर हुआ। तालाब की नापतोल के बाद दोनों प्रधानों में तालाब के सुंदरीकरण कराने को लेकर सहमति बनी है।
ग्राम पंचायत शाहबपुरा उमराव के कुछ ग्रामीणों ने गांव के पास एक तालाब पर अवैध कब्जा होने की शिकायत की थी। एसडीएम के आदेश पर गांव शाहबपुरा उमराव की प्रधान इमराना के जनप्रतिनिधि शमशाद ने मनरेगा मजदूरों से तालाब का सुंदरीकरण कार्य कराया। तालाब पर कार्य होने की सूचना पर ग्राम पंचायत लाहककला के प्रधान राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और सुंदरीकरण कार्य रुकवाया। प्रधान राकेश कुमार का कहना था कि यह तालाब उनकी ग्राम पंचायत का है, जिस पर दूसरी पंचायत की ओर से कार्य कराना गलत है। इसी बात पर दोनों प्रधानों में जमकर बहस हुई।
विज्ञापन

सूचना पर हल्का लेखपाल वेदपाल सिंह मौके पर पहुंचे और तालाब की नापतोल की। नापतोल में तालाब लाहककला ग्राम पंचायत का पाया गया। उधर, मनरेगा के जेई विनोद कुमार का कहना है कि तालाब पर कार्य होते हुए तीन दिन हो चुके हैं और शाहबपूरा उमराव के मनरेगा मजदूरों के मस्टरोल भी बना दिए गए हैं। इसे रद्द कर दिया गया तो मनरेगा के मजदूरों को वेतन का भुगतान नहीं होगा। मनरेगा के जेई के बयान के बाद दोनों प्रधानों ने आपस में समझौता किया और शाहबपुरा उमराव के मनरेगा मजदूरों ने गांव लाहककला के तालाब का सुंदरीकरण कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed