{"_id":"63908b7d95fe34170c157d59","slug":"sexual-assault-on-a-girl-in-bijnor-police-started-search-for-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: शादियों में रोटी बनाने वाली युवती से दुष्कर्म, वारदात को अंजाम देने वाले की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: शादियों में रोटी बनाने वाली युवती से दुष्कर्म, वारदात को अंजाम देने वाले की तलाश शुरू
Wed, 07 Dec 2022 06:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Dec 2022 06:18 PM IST
सार
Bijnor News : शादियों में रोटी बनाने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी समारोह में रोटी बनाने वाली अनुसूचित जाति की युवती के साथ दुष्कर्म का मामले सामने आया है। पीड़िता के संग ही तंदूर लगाने वाले युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि वह शादियों में रोटी बनाने का काम करती है। चार दिसंबर को वह स्वाहेड़ी में स्थित बैंक्वेट हॉल में रोटी बनाने गई। इसी शादी में मंडावर के मोहल्ला शाह विलायत का रहने वाला अरशद पुत्र इसरार भी तंदूर पर काम कर रहा था। रात में देर होने पर आरोपी ने युवती को उसकी मां के पास छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर आरोपी ने कच्चे रास्ते की तरफ बाइक मोड़ दी। जिसने गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, खूब चले लात-घूंसे और डंडे, तस्वीरों में देखें कैसे भिड़े दोनों पक्ष
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बुधवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: OYO होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए पांच प्रेमी जोड़े, देखें तस्वीरें