फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seventh Pay Commission arrears not found

ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी सघं

Sun, 04 Oct 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Seventh Pay Commission arrears not found
सातवें वेतन आयोग का पूरा एरियर नहीं मिला
विज्ञापन

स्योहारा। ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ मंडल बिजनौर के त्रिवार्षिक सम्मेलन में डाक सेवकों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही पुरानी कार्यकारणी भंग कर नई कार्यकारणी का गठन किया गया।
रविवार को निरीक्षण भवन में सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम मुख्य अतिथि बदर खान पत्रकार, कांता प्रसाद पुष्पक, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रवेश कुमार शर्मा ने किया। भारतीय मजदूर संघ के जिला संगठन मंत्री एवं ग्रामीण डाक सेवक संघ जिला महासचिव देवेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि डाक अधीक्षक डाक सेवकों का सातवां वेतन आयोग लगने के बाद भी सरकार द्वारा एरियर पूरा नहीं दिया गया है। उन्होंने मुख्य डाकघर धामपुर में जमा जीडीएस श्रमिकों के चंदे की रकम गायब होने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि 2016 से 2018 तक यूनियन का चंदा धामपुर मुख्य डाकघर में जमा कराया गया था, लेकिन अब पता करने पर मालूम हुआ कि पैसा खाते से गायब है। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बदर खान ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक सामाजिक एकता का सूत्रधार हैं, इन्हें सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। डा. वीरेंद्र ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ने तीन वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। पुरानी कार्यकारिणी को भंगकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष अविनाश जोशी के अनुसार ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष रामप्रसाद, जिला महासचिव देवेंद्र दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, संगठन मंत्री ऋषिपाल सिंह, संरक्षक डालचंद, ऑडिटर लक्ष्मण सिंह को बनाया गया। इस अवसर पर नवीन धारीवाल, धर्मेंद्र सिसौदिया, अनुराग भटनागर एडवोकेट, राजेंद्र पुष्पक, अमित कुमार शर्मा, विपिन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed