फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven workers were quarantined

सात मजदूरों को किया गया क्वारंटीन

Fri, 15 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Seven workers were quarantined
सात मजदूरों को किया गया क्वारंटीन
विज्ञापन

नगीना/रेहड़। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया की हरिद्वार से पैदल अपने घर जा रहे इलाहाबाद के सात दिहाड़ी मजदूरों को रोककर पैराडाइज बैंक्वेंट हॉल के आइसोलेशन वार्ड में क्वांरटीन किया गया है। इससे पहले महाराजगंज के रुके नौ मजदूरों को शुक्रवार दोपहर बस द्वारा उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया है। उधर रेहड़ में नोडल प्रभारी चिकित्सक रजनीश कुमार ने बताया कि मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद आदि से मजदूरों का घर लौटने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर क्वारंटीन किये गए 31 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर नगीना में शुक्रवार को पूरे दिन नगीना का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभिन्न राज्यों से नगीना आकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए पहुंचने वाले लोगों से भरा हुआ दिखाई दिया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर नवीन कुमार व उनकी टीम के सदस्यों ने सभी की थर्मल स्कैनिंग द्वारा स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टर नवीन कुमार का कहना है की 21 लोगों को कोरोना संदिग्ध मरीज मानते हुए गोयल पब्लिक स्कूल के आइसोलेशन वार्ड में क्वांरटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed