फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven thousand students are deprived of scholarships

वजीफे से वंचित रह सकते हैं साढ़े सात हजार छात्र

Fri, 04 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  जिले के करीब साढे़ सात हजार छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति फॉर्म स्कूलों से अग्रसारित नहीं होने से उन्हें छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ सकता है। स्कूलों को छात्रवृत्ति के फार्म को अग्रसारित करने के लिए पांच नवंबर तक का अंतिम मौका दिया गया है। 
विज्ञापन

सह जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में कक्षा 11 और 12 में कुल 7740 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र विद्यालयों में जमा किए थे। जिनमें से कॉलेज की ओर से 6,655 आवेदन पत्रों को ही वेरीफाई किया गया है। इसी प्रकार स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के 29,701 छात्र-छात्राओं ने आवेदन पत्र कॉलेजों में जमा किए । उसमें से कॉलेज की ओर से 23,273 आवेदन पत्रों का सत्यापन किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक कक्षा नौ और दस में सामान्य जाति में 75, अनुसूचित जाति के 621, अनुसूचित जन जाति के चार, कक्षा 11 और 12 में सामान्य जाति के 279, अनुसूचित जाति के 1179, अनुसूचित जन जाति के आठ छात्रों के छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति  आवेदन पत्र स्कूलों द्वारा सत्यापित नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन

नियमानुसार शिक्षण संस्थाओं को आवेदन पत्रों का या तो अग्रसारित किया जाए या रिजेक्ट किया जाना चाहिए। अब 7511 छात्र छात्राओं के फार्म सत्यापित न होने से छात्रवृत्ति से वंचित रह सकते हैं। उन्होंने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से पांच नवंबर तक छात्रवृत्ति के फार्म को अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न  होने पर संबंधित प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed