फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven operators are set to be elected unopposed in Dhampur

Bijnor News: धामपुर - सात संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय

Thu, 16 Mar 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 16 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seven operators are set to be elected unopposed in Dhampur
- पर्चा जमा न होने से जैतरा की बीसी सीट खाली, जांच में सभी नामांकन सही मिले
विज्ञापन

फोटो एक
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। धामपुर किसान सेवा सहकारी समिति में नौ संचालक क्षेत्र हैं। इसमें से जैतरा को छोड़ बाकी आठ क्षेत्रों में संचालक पद के लिए 13 लोगों ने पर्चे जमा किए थे। बुधवार को नामांकन पत्र जांच में सभी सही पाए गए। इनमें से सात क्षेत्रों में एकल पर्चा जमा होने से निर्विरोध संचालक बनने का रास्ता साफ हो गया है। केवल दो क्षेत्रों भटियाना खुशहालपुर और अमखेड़ा में मतदान होना है।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि जैतरा क्षेत्र की संचालक पद की सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी, लेकिन मंगलवार को इस सीट से किसी ने पर्चा नहीं भरा। जिसके कारण यह सीट खाली रह गई है। इसके सात क्षेत्रों में एकल पर्चा जमा होने से इनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। इनमें उमरी क्षेत्र से चाकरपुर निवासी जयदेव सिंह अनुसूचित जाति, ढक्का करमचंद से रेखा रानी सामान्य महिला, बसेड़ा खुर्द से गीता देवी सामान्य महिला, मोहड़ा से जगदीश सिंह सामान्य, मोहम्मदपुर सादा से जयपाल सिंह सामान्य, मौजमपुर सूरज से दीपक कुमार सामान्य शामिल हैं।
विज्ञापन

केवल अमखेड़ा और भटियाना खुशहालपुर से चुनाव होने हैं। अमखेड़ा क्षेत्र से पांच लोगों ने पर्चे दाखिल किए। यह सीट अनारक्षित है। पर्चा दाखिल करने वालों में नृपेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, ओमपाल, वीरेंद्र और नवीन शामिल हैं। भटियाना खुशहालपुर क्षेत्र से दो प्रत्याशी मुकेश कुमार और भूदेव सिंह शामिल हैं। जांच में सभी के पर्चे सही पाए गए है। नसीपुरबनवारी क्षेत्र के चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां भी नौ क्षेत्र हैं। सभी क्षेत्रों के लिए 18 लोगों ने पर्चे जमा किए थे, जो जांच में सही पाए गए है। यहां पर वार्ड नंबर एक अजीतपुर दासी से सतीश कुमार और वार्ड चार बक्शनपुर से राजाराम का एकल पर्चा जमा होने से इन दोनों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed