{"_id":"5f04b3398ebc3e431c2368ca","slug":"seven-more-positive-cases-including-child-bijnor-news-mrt4901334141","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर सहित सात और मिले पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर सहित सात और मिले पॉजिटिव केस
विज्ञापन
बालक सहित सात और मिले पॉजिटिव केस
बिजनौर। एक बालक सहित सात और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। नए मरीजों में एक महिला भी शामिल है। सभी को कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेज दिया गया है। वर्तमान में 103 एक्टिव पॉजिटिव केस रह गए हैं।
जिले में अब तक कुल 356 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 247 लोगों ने कोरोना को हराया है जबकि छह लोगों की कोरोना ने जान ली है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 103 हो गई है। सोमवार देर रात जिले में पांच और मंगलवार शाम दो लोगों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 356 हो गई है। नए मरीजों में एक महिला और 11 वर्षीय अफजलगढ़ निवासी बालक भी शामिल है। कोरोना के नोडल एवं जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर एसके निगम के अनुसार चार जुलाई को जिले के विभिन्न स्थानों से कुल 520 लोगों के नोजल और थ्रोट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे गए थे। इनमें से कुल 299 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई। इनमें से साथ लोगों की रिपोर्ट सोमवार की शाम को, जबकि पांच लोगों की जांच रिपोर्ट सोमवार देर रात को प्राप्त हुई। इसके अलावा 287 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। शेष रिपोर्ट अभी प्रतीक्षित हैं। उन्होंने बताया कि नए मरीजों में नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर नरोत्तम निवासी 36 वर्षीय महिला, नौगांवा सादात का 25 साल का युवक, टाउन कुंदन कॉलोनी अफजलगढ़ निवासी 11 वर्षीय बालक, धामपुर के मोहल्ला दुर्गा विहार कॉलोनी निवासी 36 साल का युवक और क्षत्रिय नगर नगीना निवासी 29 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि मंगलवार शाम नूरपुर क्षेत्र के गांव उमरी खदाना निवासी रोडवेज कर्मी और बिजनौर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही 287 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी प्राप्त हुई। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।