फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven members of a family fell ill after eating gourd vegetable.

Bijnor News: लौकी की सब्जी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार

Fri, 12 Jun 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seven members of a family fell ill after eating gourd vegetable.
नहटौर। थाना क्षेत्र के गांव सलामताबाद में लौकी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गांव निवासी अरविंद कुमार के अनुसार उनका भाई अरुण कुमार मंगलवार को नहटौर से लौकी खरीदकर लाया था। बुधवार को घर में लौकी की सब्जी बनाई गई, जिसे परिवार के लोगों ने खाया। खाना खाने के कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते सभी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


बीमार होने वालों में अरविंद कुमार (36), अरुण कुमार (32), संतोष देवी (55), सोनिका (32), मयंक (5), भगवती (70) समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। वहीं घर में काम कर रहे गांव बसावनपुर निवासी राजमिस्त्री सोनी (40) की भी सब्जी खाने के बाद तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने सभी को उपचार के लिए अलग-अलग निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार दूषित भोजन के सेवन से फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका है। उपचार के बाद सभी मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed