{"_id":"6564d5753bc1bba24005c476","slug":"seven-lakh-devotees-took-a-dip-of-faith-in-mokshadayini-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-14959-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सात लाख श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सात लाख श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
हर हर गंगे। बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में स्नान के लिए उमड़ी श्रृद्घालुओं
- कार्तिक पूर्णिमा पर विदुर कुटी गंगा स्नान मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
- सोमवार की दोपहर बाद तक चलना रहा गंगा स्नान करने का सिलसिला
- गंगा की धारा में खिचड़ी, मिष्ठान, पुष्प आदि अर्पित कर की मंगल कामना
- विदुरकुटी, बिजनौर बैराज सहित 15 स्थानों पर आयोजित किए गए गंगा मेले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। करीब सात लाख श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे का जयघोष करते हुए मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाई। दोपहर बाद तक स्नान-दान करने का सिलसिला चलता रहा। गंगा की धारा में खिचड़ी, पुष्प और दीप आदि अर्पित करते हुए मंगल कामना की।
विदुर कुटी के पास गंगा स्नान मेले में इस बार श्रद्धालुओं को सैलाब उमड़ा। करीब सात लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। रविवार की शाम को मेले में यह आलम रहा कि भीड़ के चलते पैदल चलना भी मुश्किल रहा था। रविवार रात में बारह बजे से ही कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शुरू हो गया था। सोमवार की तड़के भी स्नान करने वालों की भयंकर भीड़ रही।
दोपहर बाद तक स्नान का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार दान आदि भी दिए। उधर, गंगा के तट पर बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। दोपहर बाद मेला भी उखड़ने लगा। पिछले कई दिनों से डेरा लगाकर मेले में रह रहे श्रद्धालुओं और उनके परिवारों ने अपने डेरे उखाड़े और घर की ओर निकल पड़े।
विज्ञापन
बिजनौर बैराज पर भी स्नान के लिए उमड़ी भीड़
जिले में मुख्य मेला विदुर कुटी है। मगर, बिजनौर बैराज पर भी गंगा स्नान के लिए काफी भीड़ रही। हजारों लोग रविवार की शाम ही बिजनौर बैराज पर पहुंच गए थे। बैराज के पास मेला लगा रहा। दोपहर बाद तक लोगों ने गंगा स्नान किया। बिजनौर बैराज पर करीब एक लाख लोगों ने डुबकी लगाई।
मेले में डटे रहे पुलिस अफसर
विदुर कुटी गंगा स्नान मेला में इस बार थाने के साथ साथ छह पुलिस चौकी बनाई गई थी। रविवार की शाम और सोमवार की सुबह भीड़ को देखते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने निरीक्षण किया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, सीओ अर्चना सिंह, ट्रेनी सीओ प्रतिमा सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ चार दिनों से दिन रात डटे रहे। अफसरों ने मोटरबोट से मेले का निरीक्षण किया। पानी के अनुसार व्यवस्था बनाए रखी, गहराई में किसी को जाने नहीं दिया।
खिचड़ी की खुशबू से महकता रहा मेला
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के बाद खिचड़ी का भोग लगाने और खाने की परंपरा है। इस परंपरा का पालन करते हुए मेले में डेरा लगाकर कल्पवास करने वाले श्रद्धालु पूर्णिमा की सुबह खिचड़ी का भोग मां गंगा को लगाते हैं। इसके बाद खुद खाते हैं। सोमवार की सुबह मेला चारों ओर से आ रही खिचड़ी की खुशबू से महकता रहा।
मेले से भीड़ निकली तो जाम हो गई सड़कें
गंगा स्नान को लेकर बिजनौर बैराज मार्ग पर जाम के हालात बने रहे। सोमवार की दोपहर तक वाहन रेंग रेंग कर चलने को मजबूर हो गए। उधर, विदुर कुटी गंगा मेले में स्नान करने के बाद एक साथ भीड़ निकली तो सड़क जाम हो गई। विदुर कुटी तक आने के लिए ही लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।