{"_id":"57489b864f1c1b6f48690a5a","slug":"seven-girls-illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात छात्राओं की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात छात्राओं की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sat, 28 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सात छात्राएं को उल्टी-दस्त की शिकायत होने से हड़कंप मच गया। छात्राओं को तत्काल उपचार दिलाया गया। एसडीएम, बीएसए एवं बीईओ ने विद्यालय पहुंचकर आवासीय विद्यालय की बीमार छात्राओं के उपचार और अन्य छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की व्यवस्था कराई।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने उल्टी-दस्त की शिकायत की। चार पीड़ित छात्राओं पाखी, रेणु, शिवानी और पूजा को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जबकि अन्य बीमार छात्राओं का उपचार सीएचसी एवं प्राइवेट अस्पताल में कराया गया।
बीमार छात्राओं में अंशु, लक्ष्मी, अंशु रानी भी शामिल हैं। वार्डन हेम प्रभा शर्मा और पूनम चौधरी की सूचना पर एसडीएम शिशिर कुमार यादव, बीएसए जयकरण यादव, बीईओ इशक लाल ने तत्काल कस्तूरबा गांधी स्कूल एवं अस्पताल पहुंचकर बीमार छात्राओं का हालचाल पूछा तथा उनके उपचार व्यवस्था की जानकारी की।
विज्ञापन
एसडीएम एवं बीएसए के निर्देश पर आवासीय बालिका विद्यालय में डिप्टी सीएमओ डॉ.पीआर नय्यर, पीएचसी प्रभारी डॉ.नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रह रहीं छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को डायरिया होने की पुष्टि की। बताया कि लगभग 200 बच्चों में छह-सात बच्चों का डायरिया किस कारण से हुआ कह पाना संभव नहीं है।