फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Servants returning after festival, crowded in buses

Bijnor News: त्योहार के बाद लौट रहे नौकरपेशा लोग, बसों में भीड़

Thu, 16 Nov 2023 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Servants returning after festival, crowded in buses
- बसों में यात्रियों की संख्या अधिक होने से हुई परेशानी
विज्ञापन

- मंजिल तक पहुंचने के लिए यात्रियों ने बस का घंटों किया इंतजार
- त्योहार के मौके पर बसों ने रोजाना लक्ष्य से अधिक कमाई की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। त्योहार के बाद लोग अपनी घर और नौकरी पर लौट रहे हैं। इसकी वजह से बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। भीड़ अधिक होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बसों ने त्योहार के मौके पर लक्ष्य से अधिक कमाई की।

बिजनौर डिपो पर बृहस्पतिवार को यात्रियों का जमावड़ा रहा। दीपावली, भैयादूज का त्योहार बीत चुका है। इसके चलते अब नौकरपेशा लोगों ने लौटना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को डिपो से 111 बसों का संचालन किया गया। मगर, यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। साथ ही सीट पाने के लिए काफी मशक्कत की। यात्री अड्डे पर अपने रूट पर जाने वाली बसों का इंतजार करते रहे। आलम ये रहा कि बस आते ही यात्री उसके पीछे दौड़ लगा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर बिजनौर डिपो की बसों ने लक्ष्य से अधिक कमाई की है।
विज्ञापन


एक बस ने की रोजाना 17 हजार से अधिक कमाई
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक बस को प्रतिदिन 15164 रुपये की कमाई करने का लक्ष्य मिला था। मगर, बिजनौर डिपो की एक बस ने रोजाना 17954 रुपये की कमाई की। एक बस रोजाना लक्ष्य से 2790 रुपये अधिक की कमाई की। इन आंकड़ों के अनुसार डिपो ने लक्ष्य से 309690 रुपये अधिक आमदनी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो से सभी बसों का संचालन किया गया। यात्रियों को समय से उनकी मंजिल तक पहुंचाया है। यात्रियों को सफर में कोई परेशानी नहीं होने दी गई। त्योहार पर बसों ने लक्ष्य से अधिक आमदनी प्राप्त की है। - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed