फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sentencing in petrol pump robbery upheld

पेट्रोल पंप लूट में सुनाई गई सजा को रखा कायम

Tue, 15 Nov 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sentencing in petrol pump robbery upheld
पेट्रोल पंप लूट में सुनाई गई सजा को रखा कायम
विज्ञापन

बिजनौर। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार राणा ने पेट्रोल पंप पर लूट करने वाले विपिन और मिनुत की अपील खारिज करते हुए उन्हें निचली अदालत ने सुनाई गई सात साल की सजा को कायम रखा है।
शासकीय अधिवक्ता प्रमोद शर्मा के अनुसार गांव हाजीपुर निवासी देवदत्त ने रिपोर्ट लिखाई थी कि 31 मई 2012 को दोपहर के डेढ़ बजे हीरो होंडा मोटरसाइकिल से तीन लड़के जलालाबाद स्थित देव फिलिंग स्टेशन पर आए। उन्होंने पेट्रोल पंप पर सेल्समैन सोनू और सुनील शर्मा के ऊपर तमंचे तान दिए। सेल्समैनों से 26-27 हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में नजीबाबाद पुलिस ने विपिन और मुनित निवासी गांव भरैकी, थाना किरतपुर को गिरफ्तार किया। उनसे अवैध तमंचे, लूटी हुई धनराशि बरामद हुई थी। इस मामले में सुनवाई के बाद एसीजेएम कोर्ट नंबर तीन बिजनौर ने 28 सितंबर 2015 को विपिन और मुनित को सात वर्ष के कठोर कारावास और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

इस सजा के खिलाफ दोनों की तरफ से सत्र न्यायालय में अपील की गई थी। इस अपील की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। कोर्ट ने इन दोनों को सुनाई गई सजा को सही माना है। कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा के मामले कोई विधिक त्रुटि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed