{"_id":"643450f3794968dea60f8bdc","slug":"sensitive-polling-stations-will-be-monitored-by-drones-strictness-will-remain-on-the-border-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-1366-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, सीमा पर रहेगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: संवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, सीमा पर रहेगी सख्ती
Mon, 10 Apr 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:39 PM IST
सार
सुरक्षा व्यवस्थाओं का खाका बनाने के निर्देश एडीजी ने दिए। संवेदनशील मतदान केंद्रों की ड्रोन कैमरों से निगरानी करने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मतदान -फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। निकायों से लेकर जिले की सीमा पर भी सतर्कता बरती जानी है। इसके लिए बैरियर लगाकर चेकिंग होगी। इस आशय के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का खाका बनाने के निर्देश एडीजी ने दिए। उन्होंने पुलिस अफसरों के संग गूगल मीट पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए।
सोमवार की शाम एडीजी बरेली जोन पीसी मीना ने गूगल मीट के माध्यम से मीटिंग की। जिसमें बिजनौर से एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी डाॅ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ अनिल कुमार समेत सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी शामिल रहे। एडीजी ने कहा कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए। चुनाव को लेकर अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि जरूरी है।
अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय बॉर्डर पर सतर्क नजर रखने के लिए चैकिंग चालू करने और सभी बैरियरों पर संचार माध्यमों से जोड़ने की व्यवस्था को निर्देश दिए। मतदान के दिन डायल 112 के वाहनों का रूट चार्ट एवं उनकी डियूटी के स्थान को चिन्हित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
संवेदनशील मतदान केंद्रों की ड्रोन कैमरों से निगरानी करने की व्यवस्था के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटरों व आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि दंगा निरोधक उपकरणों को चैक कर लिया जाये, सभी पुलिस वाहनों में दंगा निरोधक उपकरण मौजूद रहने चाहिए।