फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sensitive identified places will be specially monitored

Bijnor News: संवेदनशील चिन्हित स्थानों की विशेष रूप से होगी निगरानी

Thu, 23 Mar 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sensitive identified places will be specially monitored
बिजनौर कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार में त्यौहारों के संबंध में बैठक लेते डीएम व एसपी।
-फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला प्रशासन ने साम्प्रदयिक रूप से संवेदनशील चिन्हित स्थानों पर विशेष रूप से निगरानी की व्यवस्था की है। ताकि किसी भी स्तर पर कोई अप्रिय घटना न होने पाएं। नवरात्र, रामनवमी एवं रमजान तथा ईद उल फितर त्योहारों को पूरे उत्साह और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ परंपरागत रूप से मनाए। इसके लिए जिला प्रशासन सजग और प्रतिबद्ध है।
यह बात जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कही। कहा कि सभी संवेदनशील चिन्हित स्थानों पर नाइट विजन कैमरा लगाएं। अधिकारी जिससे होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सकें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्थानीय गणमान्य लोगों एवं धार्मिक लोगों के साथ बैठक करें। त्योहारों को सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने का माहौल तैयार करें। ताकि कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न होने पाए और क्षेत्र में अमन व शांति का वातावरण बना रहे।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून एवं शांति व्यवस्था को धूमिल करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखें। ऐसा करने का प्रयास करें उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए। साफ-सफाई, विद्युत एवं पानी की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने नवरात्र, रामनवमी, एवं रमजान और ईद उल फितर त्योहारों पर सतर्क एवं सजग दृष्टि रखते हुए निरंतर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध रखे जाएं। पुलिस क्षेत्राधिकारी समय समय पर पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण व पीस कमेटी की बैठक धार्मिक लोगों/गणमान्य नागरिकों के साथ करना भी सुनिश्चित करें। पेट्रोलिंग की व्यवस्था और अधिक गतिशील करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अवैध शराब पर लगाएं अंकुश
डीएम ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि अवैध रूप से बनने वाली शराब पर अंकुश लगाया जाए। यदि कहीं इस प्रकार की अवैध शराब व भट्टी चलती पाई गई, तो उनको नष्ट कराते हुए कठोर से कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने खाद्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों की जांच कराई जाए। त्योहारों के पर्व को देखते हुए प्रतिदिन खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग व उनके विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से अवगत कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed