फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Senior journalist was mistakenly under house arrest: DM

पत्रकार को भूलवश कर दिया नजरबंद:डीएम

Fri, 15 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Senior journalist was mistakenly under house arrest: DM
वरिष्ठ पत्रकार को भूलवश कर दिया नजरबंद: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार मरगूब रहमानी को अयोध्या फैसले के समय नजरबंद किए जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसा भूलवश हुआ है। प्रशासन का किसी पत्रकार को नजरबंद किए जाने की कोई मंशा नहीं थी। डीएम द्वारा ऐसी घटना फिर से न होने के आश्वासन पर मामले का पटाक्षेप हो गया।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम रमाकांत पांडेय से भेंट की। यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष व प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य चंद्रमणि रघुवंशी ने मरगूब रहमानी प्रकरण के बारे में डीएम से बात की। बताया कि मरगूब रहमानी ने सांप्रदायिक सौहार्द व शांति के लिए काम किया है। उन्होंने हमेशा भलाई के लिए कलम चलाई है। फिर भी प्रशासन ने नौ नवंबर को उन्हें नजरबंद कर लिया। प्रशासन के इस रवैये से पत्रकार आहत हैं। रहमानी ने भी कहा कि उन्होंने शांति कायम रखने में हमेशा प्रशासन का सहयोग किया है। प्रशासन द्वारा उनको नजरबंद किए जाने से वे आहत हैं। डीएम ने कहा कि नौ नवंबर को एहतियातन कई कदम उठाए गए थे। मरगूब रहमानी के साथ यह सब कुछ अनजाने में हुआ। उन्हें खुद इस बात का आश्चर्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इस दौरान यूनियन महामंत्री अनिल चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी, उपाध्यक्ष मुशब्बर हुसैन, अतुल कुमार मिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed